फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vande Bharat Train: Vaishnav said Every month from September four Vande Bharat trains are flagged know the whole matter

Vande Bharat Train: वैष्णव बोले- सितंबर से हर महीने चार वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी, जानें पूरा मामला

Sun, 29 May 2022 10:49 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 29 May 2022 10:49 PM IST
सार

इससे पूर्व शुक्रवार को भारतीय रेलवे ने एक आधिकारिक बयान में कहा था कि भारत में दो वंदे भारत ट्रेनें पहले से ही चल रही हैं। इनमें से एक नई दिल्ली से वाराणसी और दूसरी नई दिल्ली से वैष्णोदेवी कटरा के लिए संचालित की जा रही हैं। अगस्त तक दो और वंदे भारत सेमी हाई स्पीड ट्रेनों की शुरुआत होने वाली है। 

विज्ञापन
Vande Bharat Train: Vaishnav said Every month from September four Vande Bharat trains are flagged know the whole matter
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : पीटीआई

विस्तार

केंद्रीय रेल मंत्री ने शनिवार को घोषणा की है कि आगामी सितंबर से हर महीने चार वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत की जाएगी। राष्ट्रीय रेलवे पुरस्कार समारोह के दौरान उन्होंने कहा, हम रेलवे को नई ऊंचाई और वैश्विक स्तर पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सितंबर से हर माह चार से पांच वंदे भारत ट्रेनों को शुरू किया जाएगा। साथ ही बुलेट ट्रेनों का काम भी आगे बढ़ रहा है।

विज्ञापन


इससे पूर्व शुक्रवार को भारतीय रेलवे ने एक आधिकारिक बयान में कहा था कि भारत में दो वंदे भारत ट्रेनें पहले से ही चल रही हैं। इनमें से एक नई दिल्ली से वाराणसी और दूसरी नई दिल्ली से वैष्णोदेवी कटरा के लिए संचालित की जा रही हैं। अगस्त तक दो और वंदे भारत सेमी हाई स्पीड ट्रेनों की शुरुआत होने वाली है। 
विज्ञापन


इनका निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्टरी में इनका निर्माण किया जा रहा है। रेल मंत्री ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पिछले साल स्वतंत्रता दिवस पर की गई घोषणा का हिस्सा है। जिसके तहत स्वाधीनता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर 75 वंदे भारत ट्रेनें चलाई जानी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed