फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Vande Bharat Train: Trial run between Patna-Ranchi completed, know when the train will start

Vande Bharat Train: पटना-रांची के बीच ट्रायल रन पूरा, सांसद के सफर से गहराया विवाद, जानें कब शुरू होगी ट्रेन

Mon, 12 Jun 2023 06:09 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 12 Jun 2023 06:09 PM IST
सार

Vande Bharat Train: रांची पहुंचने से पहले ही विवाद शुरू हो गया। भाजपा सांसद जयंत सिन्हा ने हजारीबाग से बरकाकाना तक ट्रेन में सफर किया। ट्रायल ट्रेन में सांसद के सफर पर सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय रेलवे अधिकारियों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि ट्रायल रन में सांसद सफर नहीं कर सकते...

विज्ञापन
Vande Bharat Train: Trial run between Patna-Ranchi completed, know when the train will start
Vande Bharat Train - फोटो : Amar Ujala/Sonu Kumar

विस्तार

बिहार-झारखंड की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ने सोमवार को ट्रायल रन पूरा कर लिया है। इसने सोमवार सुबह 6.55 मिनट पर पटना से चलना शुरू किया था और दोपहर 12.47 पर रांची पहुंच गई। ट्रेन ने करीब 410 किलोमीटर का सफर ट्रेन ने 5.45 घंटे में ही पूरा कर लिया। इस सफर के लिए 6 घंटे का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन ट्रेन इससे पहले ही मंजिल तक पहुंच गई।

विज्ञापन

हालांकि रांची पहुंचने से पहले ही विवाद शुरू हो गया। भाजपा सांसद जयंत सिन्हा ने हजारीबाग से बरकाकाना तक ट्रेन में सफर किया। ट्रायल ट्रेन में सांसद के सफर पर सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय रेलवे अधिकारियों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि ट्रायल रन में सांसद सफर नहीं कर सकते। सांसद की वजह से किसी ने उन्हें नहीं रोका।

विज्ञापन

यह है वंदे भारत ट्रेन का रूट

पटना से सोमवार सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर यह ट्रेन रांची के लिए रवाना हुई। पटना से रांची के बीच 6 स्टेशन पर वंदे भारत रुकेगी। जहानाबाद, गया, कोडरमा, बरकाकाना, हजारीबाग, मेसरा में स्टॉपेज दिया गया है। हालांकि, गया और बरकाकाना जंक्शन पर ही केवल ठहराव का समय निर्धारित किया गया है। बाकी के चार स्टेशनों पर स्टॉपेज का समय तय किया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन के किराये को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, दूरी के हिसाब से देखा जाए तो बाकी वंदे भारत ट्रेनों से इसका किराया कम हो सकता है। अभी बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत करीब 400 किलोमीटर तक का सफर तय करती है। बाकी वंदे भारत इससे ज्यादा दूरी तक जाती हैं। बिलासपुर-नागपुर वंदे भारत का किराया 1240 रुपये से 2240 रुपये तक है। इस हिसाब से पटना-रांची के बीच का किराया भी इसके आसपास ही हो सकता है।

कब से होगी शुरू

यात्रियों को इस ट्रेन से सफर करने के लिए फिलहाल थोड़ा इंतजार करना होगा। सफल ट्रायल रन के बाद इसी महीने में पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जाएगी, हालांकि अभी इसकी तारीख तय नहीं हो सकी है। वंदे भारत की अधिकतम स्पीड 110 किलोमीटर प्रति घंटा है, लेकिन अधिकांश रूट पर इसे 110 किलोमीटर प्रति घंटा की अधिकतम रफ्तार के साथ ही चलाया जाता है। ऐसा पटरियों की क्षमता और उससे भी जरूरी सिग्नलिंग सिस्टम के कारण किया जाता है। लेकिन पटना-रांची वंदे भारत ने गया तक का अपना ट्रायल रन सफर अपनी टॉप स्पीड यानी 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पर तय किया। इसके बाद गया से बरकाकाना तक 90 और वहां से रांची तक 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed