फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vande Bharat Mission day 3: Stranded Indians in abroad will return from 7 countries in 8 aircraft today

वंदे भारत मिशन का आज तीसरा दिन, पहली फ्लाइट तीन बजे पहुंचेगी दिल्ली

Sat, 09 May 2020 09:54 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Sat, 09 May 2020 09:54 AM IST
विज्ञापन
Vande Bharat Mission day 3: Stranded Indians in abroad will return from 7 countries in 8 aircraft today
सिंगापुर से आई भारतीय महिला की स्क्रीनिंग करते चिकित्सक - फोटो : पीटीआई

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की वजह से लाखों भारतीय विदेशों में फंस गए हैं। इन नागरिकों की वतन वापसी के लिए सरकार 'वंदे भारत मिशन' चला रही है। इस मिशन का आज तीसरा दिन है। आज सात देशों से उड़ानें भारत आएंगी। 

विज्ञापन


बांग्लादेश में फंसे भारतीयों को लेने के जाने वाली उड़ान दोपहर तीन बजे तक दिल्ली आ सकती है। हालांकि अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि किस फ्लाइट में कितने लोग आने वाले हैं। इससे पहले मिशन के दूसरे दिन पांच उड़ानों से भारतीयों की वतन वापसी हुई। 
विज्ञापन



आठ मई की फ्लाइट कहां से आएंगी और कहां पहुंचेगी?
कहां से आएगी कहां पहुंचेगी     पहुंचने का समय
ढाका दिल्ली दोपहर तीन बजे
कुवैत हैदराबाद शाम 6.30 बजे
मस्कट कोच्चि     रात 8.50 बजे
शारजाह लखनऊ रात 8.50 बजे
कुवैत कोच्चि रात 9.15 बजे
कुआलालंपुर त्रिची रात 9.40 बजे
लंदन     मुंबई रात 1.30 बजे
दोहा कोच्चि रात 1.40 बजे

पांच उड़ानों से वापस लौटे भारतीय
मिशन के दूसरे दिन यानि आठ मई को एयर इंडिया का एक विमान सिंगापुर में फंसे भारतीयों को लेकर शुक्रवार सुबह दिल्ली हवाईअड्डे पर उतरा। वहीं, बांग्लादेश में फंसे जम्मू-कश्मीर के छात्र-छात्राओं को लेकर ढाका से पहला विमान भी श्रीनगर पहुंचा। एयरलाइन के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि सिंगापुर से 234 यात्री और बांग्लादेश से 167 छात्र-छात्राओं को लाया गया है। तीसरी फ्लाइट रियाद से कोझिकोड पहुंची। इसमें आने वाले लोगों की संख्या पता नहीं चल पाई। बहरीन से कोच्चि और दुबई से चेन्नई आई उड़ानों में 182-182 लोग भारत वापस आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 मई से दूसरा चरण, मिशन का विस्तार करेगा भारत
भारत 'वंदे भारत मिशन' के दूसरे चरण के तहत 15 मई से मध्य एशिया के साथ ही विभिन्न यूरोपीय देशों में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाएगा। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि भारत अगले सप्ताह अपने इस मिशन का विस्तार करेगा ताकि कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, रूस, जर्मनी, स्पेन और थाईलैंड सहित विभिन्न देशों में फंसे भारतीयों को वापस लाया जा सके। उन्होंने बताया कि मिशन के पहले चरण में सात मई से 15 मई के बीच 12 देशों से लगभग 15,000 लोगों की वापसी होगी। इसके लिए 64 उड़ानों का संचालन होगा। 


ऑपरेशन समुद्र सेतु : मालदीव से देश वापस आए भारतीय
दूसरी ओर विदेशों में फंसे भारतीयों को समुद्र के रास्ते वापस लाने के लिए भारतीय नौसेना द्वारा शुरू किए गए ऑपरेशन समुद्र सेतु के तहत नौसेना के पोत जलाश्व से मालदीव में फंसे भारतीय नागरिकों का पहला समूह शुक्रवार को भारत लाया गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed