फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vande Bharat Express will run on Rail track from Kashmir to Kanyakumari

कश्मीर से कन्याकुमारी तक के रेल ट्रैक पर दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

Sat, 02 Feb 2019 03:56 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Sat, 02 Feb 2019 03:56 AM IST
विज्ञापन
Vande Bharat Express will run on Rail track from Kashmir to Kanyakumari
वंदे भारत एक्सप्रेस

वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन-18) ट्रेन के सभी हिस्से में चलेगी। कश्मीर से कन्याकुमारी तक के रेलवे नेटवर्क पर इसे चलाने की तैयारी रेलवे कर रहा है। पिछले वित्त वर्ष की तुलना में इस वर्ष 21.07 प्रतिशत अधिक बजटीय सपोर्ट मिलने से उत्साहित रेलवे ने कुल  30 ट्रेन  ट्रैक पर उतारने का निर्णय लिया है। इस तरह की दूसरी ट्रेन अगले महीने बनकर तैयार भी हो जाएगी।       

विज्ञापन

 
अब देश के हर रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलेगी। सौ करोड़ की लागत से तैयार देश में निर्मित आधुनिक सेमी हाई स्पीड ट्रेन को विदेशों में भी निर्यात करने की योजना तैयार की जा रही है। रेलवे बोर्ड अध्यक्ष वीके यादव ने बताया कि इसी साल कुल दस वंदे भारत ट्रेन बनेगी। अगले साला 20 और ट्रेन बनाने का लक्ष्य रखा गया है। चेन्नई रेल कोच फैक्ट्री के साथ ही अन्य रेल कोच फैक्ट्री में भी निर्माण करने की योजना है। इसका संचालन शुरू होने के साथ ही यात्रियों को तेज रफ्तार, बेहतरीन सुविधा, सुरक्षा केसाथ विश्वस्तरीय अनुभव मिलेगा। इससे मेक इन इंडिया को भी बढ़ावा मिलेगा। यह ट्रेन 35 प्रतिशत अधिक रफ्तार से चलेगी।    
विज्ञापन

   
उन्होंने बताया कि अगले साल तक बिहार स्थित मधपुर रेल इंजन फैक्ट्री में 100 इंजन तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। 2021 तक डेडिकेटेड फ्रेट कॉरीडोर भी तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। रेलवे के कुल 68 रेल मंडलों में इतने ही स्टेशनों पर आधुनिक सुविधा यात्रियों को मिलने लगेगी।  अगले महीने भारतीय रेल नेपाल तक पहुंच जाएगी। ऑटोमेटिक ट्रेन प्रोजेक्शन सिस्टम का ट्रायल चल रहा है। सफल परीक्षण के बाद जल्द ही इसे रेलवे अपनाएगा।       

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed