फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vande Bharat Express: sleeper Vande Bharat is coming, will be start on these two routes

Vande Bharat Express: जल्द खत्म होगा इंतजार, आ रही है स्लीपर वंदे भारत, इन दो रूट्स पर आएंगी नजर

Fri, 09 Feb 2024 03:26 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Fri, 09 Feb 2024 03:26 PM IST
सार

चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री के जनरल मैनेजर बी जी माल्या ने हाल में कहा था कि इस वित्तीय वर्ष के दौरान वंदे भारत का स्लीपर वर्जन लॉन्च कर दिया जाएगा। स्लीपर वंदे भारत को एक कंसोर्टियम बना रहा है। इसमें रेल विकास निगम लिमिटेड और रूस का टीएमएच ग्रुप शामिल है...

विज्ञापन
Vande Bharat Express: sleeper Vande Bharat is coming, will be start on these two routes
Vande Bharat Express - फोटो : Amar Ujala/Rahul Bisht

विस्तार

देश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन फरवरी 2019 में नई दिल्ली से वाराणसी के बीच शुरू की गई थी। अब देश में ऐसी ही 34 वंदे भारत एक्सप्रेस दौड़ रही हैं। अब रेल मंत्रालय इसी का सेमी हाई.स्पीड ट्रेन का स्लीपर वर्जन निकालने की तैयारी में है। इसे राजधानी एक्सप्रेस के रूट पर चलाया जाएगा। इस ट्रेन का प्रोटोटाइप तैयार हो चुका है और अप्रैल में ट्रायल रन शुरू हो सकता है। सबसे पहले इसे दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-हावड़ा रूट पर चलाया जा सकता है। इनमें एसी और नॉन-एसी कोच होंगे।

विज्ञापन

चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री के जनरल मैनेजर बी जी माल्या ने हाल में कहा था कि इस वित्तीय वर्ष के दौरान वंदे भारत का स्लीपर वर्जन लॉन्च कर दिया जाएगा। स्लीपर वंदे भारत को एक कंसोर्टियम बना रहा है। इसमें रेल विकास निगम लिमिटेड और रूस का टीएमएच ग्रुप शामिल है। इस कंसोर्टियम ने 200 में से 120 स्लीपर वंदे भारत चलाने के लिए सबसे कम बोली लगाई थी। बाकी 80 ट्रेनें की सप्लाई टीटागढ़ वैगंस और बीएचईएल का कंसोर्टियम सप्लाई करेगा।

विज्ञापन

आरवीएनएल के जीएम मैकेनिकल आलोक कुमार मिश्रा ने पिछले साल अगस्त में कहा था कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की रफ्तार 160 किमी प्रति घंटे होगी। इसमें 16 कोच होंगे, जिनमें 11 एसी 3, चार एसी 2 और एक एसी 1 कोच होगा। कोच की संख्या 20 या 24 की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा देश में वंदे मेट्रो भी बनाई जा रही है। 12 कोच की इस ट्रेन को छोटे रूट पर चलाया जाएगा। हाल में पेश अंतरिम बजट में तीन नए रेल कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव है। असल में ये केवल तीन रेल कॉरिडोर तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इन तीनों से 434 प्रोजेक्ट जुड़े हुए हैं। 6.8 साल में पूरे होने वाले इन तीनों कॉरिडोर की लंबाई 40,000 किलोमीटर होगी। तीनों कॉरिडोर के लिए 40 हजार किलोमीटर लंबे रेल ट्रैक बिछाने के लिए आरंभिक लागत 11 लाख करोड़ रुपये आने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed