{"_id":"6ad4a51740cc1c03750c4a12","slug":"goa-rahul-gandhi-joins-the-goy-rakhonn-yatra-takes-part-in-a-foot-march-with-party-workers-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवा: 'गोंय राखण यात्रा' में राहुल गांधी शामिल, कार्यकर्ताओं के साथ किया पैदल मार्च; कुछ देर में करेंगे जनसभा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गोवा: 'गोंय राखण यात्रा' में राहुल गांधी शामिल, कार्यकर्ताओं के साथ किया पैदल मार्च; कुछ देर में करेंगे जनसभा
Sun, 18 Oct 2026 04:23 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
Published by: पवन पांडेय
Updated Sun, 18 Oct 2026 04:23 PM IST
सार
गोवा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी की ‘गोंय राखण यात्रा’ में शामिल हुए हैं, जो 22 सितंबर को शुरू हुई थी। इस अभियान का लक्ष्य गोवा की सभी 40 विधानसभा सीटों तक पहुंचना है। कांग्रेस ने जमीन, पर्यावरण, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और सांस्कृतिक पहचान से जुड़े मुद्दे उठाए।
विज्ञापन
'गोंय राखण यात्रा' में राहुल गांधी शामिल,
- फोटो : X @RahulGandhi
विस्तार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज गोवा के दौरे पर हैं। इस दौरान वे पार्टी के जनसंपर्क अभियान 'गोंय राखण यात्रा' में शामिल हुए। कांग्रेस की 'गोंय राखण यात्रा' 22 सितंबर को शुरू हुई थी। इस यात्रा के तहत गोवा की सभी 40 विधानसभा सीटों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया। पार्टी ने इसे गोवा की जमीन, पहचान, पर्यावरण और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा के लिए चलाया गया जनसंपर्क अभियान बताया है। यात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में लोगों से संपर्क किया।
मंच पर किया राहुल गांधी का स्वागत
पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मार्च के बाद राहुल गांधी मडगांव पहुंचे, जहां वे एक जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इससे पहले मंच पर कांग्रेस नेताओं ने गुलदस्ता देकर राहुल गांधी का स्वागत किया।
विज्ञापन
जमीन और बेरोजगारी जैसे मुद्दे उठाए
कांग्रेस ने इस अभियान के दौरान गोवा में जमीन के इस्तेमाल और भूमि परिवर्तन, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, सार्वजनिक सुरक्षा और राज्य की सांस्कृतिक पहचान को सुरक्षित रखने जैसे मुद्दे उठाए हैं। पार्टी का कहना है कि गोवा की जमीन, पर्यावरण और स्थानीय संस्कृति की रक्षा जरूरी है। यात्रा के जरिए कांग्रेस ने इन विषयों पर लोगों के बीच अपनी बात रखी और विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जनसंपर्क बढ़ाने की कोशिश की।
क्या है 'गोंय राखण यात्रा'?
'गोंय राखण यात्रा' कांग्रेस का गोवा में चलाया गया जनसंपर्क अभियान है। इसका मुख्य उद्देश्य राज्य की जमीन, पर्यावरण, सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय पहचान से जुड़े मुद्दों को उठाना है। 22 सितंबर से शुरू हुई यह यात्रा राज्य की सभी 40 विधानसभा सीटों तक पहुंचने के लिए आयोजित की गई है और आज मडगांव में राहुल गांधी की जनसभा के साथ इसका समापन होना है।
विज्ञापन
LIVE: Goy Rakhonn Yatra | Calconda to Margao, Goa https://t.co/zqu1ZewmjM
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 18, 2026
मंच पर किया राहुल गांधी का स्वागत
पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मार्च के बाद राहुल गांधी मडगांव पहुंचे, जहां वे एक जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इससे पहले मंच पर कांग्रेस नेताओं ने गुलदस्ता देकर राहुल गांधी का स्वागत किया।
विज्ञापन
Margao, Goa: Lok Sabha Leader of Opposition Rahul Gandhi was welcomed during the Goy Rakhonn Yatra in Goa (Source: Congress/YT) https://t.co/HlLcc7aTDW
— IANS (@ians_india) October 18, 2026