{"_id":"64524b3a019b625e1e059665","slug":"vande-bharat-express-cm-vijayan-wrote-a-letter-to-the-railway-minister-demanding-for-new-stops-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vande Bharat Express: सीएम विजयन ने रेलवे मंत्री को लिखा पत्र, इन स्टेशन पर भी वंदे भारत को रोकने की मांग की","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Vande Bharat Express: सीएम विजयन ने रेलवे मंत्री को लिखा पत्र, इन स्टेशन पर भी वंदे भारत को रोकने की मांग की
Wed, 03 May 2023 05:26 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Wed, 03 May 2023 05:26 PM IST
सार
केरल में 25 अप्रैल को पीएम मोदी ने वंदे भारत को तिरुवनंतपुरम रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाई थी। यह ट्रेन राज्य की राजधानी को उत्तर केरल जिले के कासरगोड से जोड़ेगी।
विज्ञापन
Pinarayi Vijayan
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल सरकार ने बुधवार को रेल मंत्रालय में मलप्पुरम और पठानमथिट्टा जिलों के तिरुर और तिरुवल्ला क्षेत्रों में वमदे भारत एक्सप्रेस के लिए स्टॉप आवंतित करने की मांग की है। दोनों ही क्षेत्रों में भारी संख्या में यात्री यातायात करते हैं।
सीएम ने रेलवे मंत्री को लिखा पत्र
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव को एक पत्र लिखा। उन्होंने इस पत्र में यात्रियों के लिए तिरूर और तिरुवल्ला में स्टॉप बनाने का अनुरोध के जरिए रेल मंत्री का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की। विजयन ने कहा कि तिरुर दक्षिण भारत क्षेत्र के शोरनूर-मैंगलोर के लिए एक महत्वपूर्ण स्टेशन है। साथ ही इसे मॉडल स्टेशन के तौर पर बदलने के लिए अमृत भारत योजना में शामिल किया गया है।
उन्होंने कहा- "उत्तरी और दक्षिणी क्षेत्र में भारी संख्या में यात्रियों के यातायात से हमेशा ट्रैफिक रहता है। पठानमथिट्टा जिले में तिरुवल्ला भी एक ऐसा स्टेशन है जो केरल के रेलवे मानचित्र में एक गौरवशाली स्थान रखता है और यहां भारी संख्या में यात्री यातायात है।"
विज्ञापन
कोर्ट ने खारिज कर दी थी अर्जी
विजयन ने बताया कि राज्य ने वंदे भारत एक्सप्रेस का स्वागत किया है। यदि दो महत्वपूर्ण स्टेशनों पर स्टॉप बनाने के अनुरोध पर जल्द से जल्द विचार किया जाए तो यह रेल यात्रियों के लिए बेहद मददगार होगा।
केरल हाई कोर्ट ने हाल ही में तिरुर में स्टॉप बनाने की अर्जी को खारिज कर दिया था। कोर्ट ने कहा- "वंदे भारत जैसे हाई स्पीड एक्सप्रेस ट्रेनों के लिए किसी एक व्यक्ति के लिए रेलवे स्टॉप नहीं बनाया जा सकता है। अगर हर व्यक्ति के पसंद से स्टॉप बनाया जाएगा तो हाई स्पीड ट्रेनों को स्थापित करने का उद्देश्य ही खत्म हो जाएगा।"
केरल में 25 अप्रैल को पीएम मोदी ने वंदे भारत को तिरुवनंतपुरम रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाई थी। यह ट्रेन राज्य की राजधानी को उत्तर केरल जिले के कासरगोड से जोड़ेगी। इस एक्सप्रेस ट्रेन को एलडीएफ सरकार की सेमी-हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर सिल्वरलाइन की योजनाओं के विकल्प के रूप में पेश किया गया है।