फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   Vaghela-as-CM posters come up, Congress calls it BJP’s mischief

गुजरातः वाघेला को सीएम बनाने वाले पोस्टर लगे, कांग्रेस ने बताई भाजपा की साजिश

Thu, 11 May 2017 06:59 PM IST
amarujala.com- Written by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Written by: श्रवण शुक्ला Updated Thu, 11 May 2017 06:59 PM IST
सार

इस पूरे मामले में कांग्रेस के नवनियुक्त गुजरात इंचार्ज अशोक गहलोत ने अहमदाबाद में कहा कि हमनें अपने दोनों ही नेताओं में से किसी का भी नाम सीएम के तौर पर प्रोजेक्ट नहीं किया है। 

विज्ञापन
Vaghela-as-CM posters come up, Congress calls it BJP’s mischief
शंकर सिंह वाघेला के पक्ष में लगे पोस्टर, कांग्रेस ने बताया बीजेपी की साजिश - फोटो : Indian Express

विस्तार

गुजरात में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेजी से बढ़ रही हैं। इसी कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री शंकरसिंह वाघेला के समर्थन में लगे पोस्टरों से कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने आ गए हैं। इन पोस्टरों में शंकरसिंह को अगला मुख्यमंत्री बताया जा रहा है। वैसे, इन पोस्टरों से अफवाहें ये भी फैल रही हैं कि शंकरसिंह वाघेला बीजेपी में वापसी कर सकते हैं।
विज्ञापन


वाघेला के समर्थन में ये पोस्टर वडोदरा में रहे हैं। जहां इस वरिष्ठ नेता के समर्थन में लगे पोस्टरों पर लिखा है, ‘जय जय गर्वी गुजरात, कांग्रेस हो या बीजेपी, साल 2017 के विधानसभा चुनाव में बापू(वाघेला) की सरकार होगी। बापू की सरकार सभी का भला करेगी’। इन पोस्टरों को लगाने वाले के तौर पर ‘शुभ चिंतक और प्रॉउड गुजराती’ लिखा है।
विज्ञापन


पोस्टरों के सामने आने के बाद गुजरात कांग्रेस ने इसे लेकर बीजेपी पर हमला बोला है। वडोदरा कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आंतरिक जांच के बाद पता चला है कि शहर में 7 जगहों पर ऐसे पोस्टर लगाए गए हैं, जो बीजेपी की हरकत हो सकती है। वडोदरा शहर कांग्रेस की ओर से पुलिस में दी गई शिकायत में कहा गया है कि इन पोस्टरों से राज्य में राजनीतिक तनाव पैदा करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस प्रवक्ता निलेश ब्रह्मभट्ट ने कहा कि पोस्टरों को लोकल ठेकेदार ने लगवाया था। उसने हमें एक पत्र दिखाया, जिसमें ऐसे होर्डिंग को शहर के अलग अलग हिस्सों में लगाने का निर्देश दिया गया था। हमनें ऐसा निर्देश देने वाले व्यक्ति को ढूंढने क कोशिश की, पर उसके बारे में जानकारी नहीं मिल पाई। ये बीजेपी की चाल हो सकती है।

वहीं, बीजेपी सांसद और वडोदर शहर बीजेपी अध्यक्ष रंजन भट्ट ने कहा कि बीजेपी के लोग ऐसा काम नहीं करते। ये हमारी पार्टी का कल्चर नहीं है। इसके पीछे कांग्रेस का ही कोई कार्यकर्ता होगा।

सीएम उम्मीदवार के नाम पर पत्ते नहीं खोलेगी कांग्रेस

Vaghela-as-CM posters come up, Congress calls it BJP’s mischief
सीएम उम्मीदवार के नाम पर पत्ते नहीं खोलेगी कांग्रेस - फोटो : Youtube
इस पूरे मामले में कांग्रेस के नवनियुक्त गुजरात इंचार्ज अशोक गहलोत ने अहमदाबाद में कहा कि हमनें अपने दोनों ही नेताओं में से किसी का भी नाम सीएम के तौर पर प्रोजेक्ट नहीं किया है। हमारे दोनों नेताओं वाघेला और गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष भरतसिंह सोलंकी के बीच कोई मतभेद नहीं है। गहलोत जिस समय अपनी बात रख रहे थे, उस समय वाघेला और सोलंकी दोनों ही मौजूद रहे।

इस पूरे मामले को लेकर वाघेला ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की रेस में नहीं हूं। हम सभी लोग गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी की अगुवाई में विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

बता दें कि कुछ समय पहले ही वाघेला के घर पर कांग्रेस विधायकों का एक गुट इकट्ठा हुआ था, जिसमे विधायकों ने पार्टी से वाघेला को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने की मांग की थी। इस पूरे मामले पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव अहमद पटेल ने कहा कि वाघेला ने किसी भी विधायक को अपने घर नहीं बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed