फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vadodara locality to the civic body: Don't let Muslims here

गुजरात: नगर निगम को लिखा पत्र, 'मुस्लिमों को यहां मत बसाओ'

Thu, 02 Jun 2016 05:46 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 02 Jun 2016 05:46 PM IST
विज्ञापन
Vadodara locality to the civic body: Don't let Muslims here
- फोटो : इंडियन एक्सप्रेस
गुजरात के वडोदरा में कपुराई क्षेत्र के लोगों ने नगर निगम को पत्र लिखकर 300 विस्‍थापितों (जिनमें अधिकतर मुस्लिम हैं) को कहीं और बसाने की मांग की है। स्‍थानीय लोगों ने लिखा है कि मुस्लिमों को बसाने से क्षेत्र की शांति को खतरा पैदा हो जाएगा। उन्होंने पत्र में लिखा है-'मुस्लिमों के आने से क्षेत्र की शांति भंग होगी, क्योंकि झगड़ा करना और गाली देना उनकी (मुस्लिमों) दिनचर्या में शामिल हैं।'       
विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, जिन मुस्लिमों को कपुराई में बसाने की कवायद चल रही है, वे पहले सुलेमान चाल में रहते थे, जिसे अभी गिरा दिया गया है। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि कपुराई हनुमान टेकड़ी से एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं, जहां एक मुस्लिम परिवार की बेस्‍ट बेकरी को 2002 के गुजरात दंगों के दौरान आग के हवाले कर दिया गया था, इस घटना में 14 लोगों की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वडोदरा नगर निगम की ‘स्‍लम मुक्‍त वडोदरा’ मुहिम के तहत मंगलवार को सुलेमान चाल के 318 घरों को ढहा दिया गया। सोमवार को नगर निगम ने 218 परिवारों के लिए घर चुनने के लिए 
ड्रॉ निकाला, जिन्‍हें शहरी गरीबों के लिए मूलभूत सुविधाएं हाउसिंग स्कीम के तहत घर दिया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed