फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vaccine news: Bharat Biotech s Covaxin can neutralise the 617 variant of the deadly virus, says Fauci America

भारत की दमदार देसी वैक्सीन: अमेरिका ने माना लोहा, दावा- कोरोना के 617 वेरिएंट को बेअसर करने में सक्षम है 'कोवैक्सिन'

Wed, 28 Apr 2021 02:17 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Wed, 28 Apr 2021 02:17 PM IST
सार

 अमेरिका के चीफ मेडिकल एडवाइजर और महामारी के टॉप एक्सपर्ट डॉ. एंथनी फौसी ने दावा किया है कि कोरोना के 617 वैरिएंट को बेअसर करने में कोवैक्सिन कारगर है।

विज्ञापन
Vaccine news: Bharat Biotech s Covaxin can neutralise the 617 variant of the deadly virus, says Fauci America
कोवैक्सीन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर की तबाही के बीच स्वदेशी कोविड टीका कोवैक्सिन को लेकर अच्छी खबर आई है। देश में जब कोरोना के खिलाफ जंग में हथियार के तौर पर देसी वैक्सीन कोविशील्ड और कोवैक्सीन को आपातकालीन मंजूरी दी गई थी, उस वक्त इस सवाल उठाए गए थे। लेकिन अब अमेरिका ने भी भारत की स्वदेशी वैक्सीन कोवैक्सीन का लोहा माना है।

विज्ञापन


व्हाइट हाउस के मुख्य चिकित्सा सलाहकार और अमेरिका के शीर्ष महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. एंथनी फौसी ने दावा किया है कि कोरोना के 617 वैरिएंट को बेअसर करने में कोवैक्सिन कारगर है। डॉ. एंथनी ने कहा कि भारत में एक बार फिर महामारी बेकाबू हो गई है। भारत में कोवैक्सिन लगवाने वाले लोगों के डेटा से वैक्सीन के असर के बारे में पता चला है। इसलिए भारत में मुश्किल हालात के बावजूद वैक्सीनेशन काफी अहम साबित हो सकता है।
विज्ञापन


'कोवैक्सिन' डबल म्यूटेंट खिलाफ भी कारगर: आईसीएमआर
बता दें कि इससे पहले, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने 20 अप्रैल को कहा था कि कोवैक्सिन डबल म्यूटेंट कोरोना वैरिएंट के खिलाफ भी प्रोटेक्शन देती है। अपने अध्ययन के आधार पर आईसीएमआर ने कहा कि ब्राजील वैरिएंट, यूके वैरिएंट और दक्षिण अफ्रीकी वैरिएंट पर भी ये वैक्सीन असरदार है और उनके खिलाफ भी यह प्रोटेक्शन देती है। देश में चल रही कोरोना वायरस की दूसरी लहर के लिए इन वैरिएंट्स को ही जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। दरअसल, देश के 10 राज्यों में सामने आया है कि डबल म्यूटेंट कोरोना वैरिएंट सबसे घातक है। यह न केवल तेजी से ट्रांसमिट होता है, बल्कि बहुत कम समय में बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है वैरिएंट 617 ?

भारत में कोरोना के मामलों में आई अचानक तेजी की वजह 617 वैरिएंट को ही माना जा रहा है। इस वेरिएंट के सबसे ज्यादा मामले दिल्ली और महाराष्ट्र में आ रहे हैं। 

 कोवैक्सिन : क्लिनिकल ट्रायल में 78 फीसदी तक प्रभावी
कोरोना वैक्सीन बनाने वाली हैदराबाद की कंपनी भारत बायोटेक और आईसीएमआर ने कोवैक्सिन के तीसरे फेज की अंतरिम क्लीनिकल ट्रायल रिपोर्ट में कहा था कि कोवैक्सिन क्लीनिकली 78 फीसदी और कोरोना से गंभीर रूप से प्रभावित मरीजों पर 100 फीसदी तक असरदार है। कंपनी ने अपने विश्लेषण में कोरोना के 87 लक्षणों पर रिसर्च की थी। वैक्सीन को लेकर अंतिम रिपोर्ट जून में जारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed