फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vaccine is 99 percent safe in preventing death from the delta variant

राहत: डेल्टा वैरिएंट से संक्रमित होने पर मौत के मुंह में जाने से बचाती है वैक्सीन, 99 फीसदी है असरदार

Sun, 18 Jul 2021 06:23 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, पुणे
एजेंसी, पुणे Published by: देव कश्यप Updated Sun, 18 Jul 2021 06:23 AM IST
सार

  • 677 मरीजों पर शोध के बाद एनआईवी पुणे के वैज्ञानिकों ने किया दावा
  • दोबारा संक्रमण पर नजर रखी जाए तो इलाज और नया टीका तैयार करने में मदद

विज्ञापन
Vaccine is 99 percent safe in preventing death from the delta variant
कोरोना टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना वायरस के डेल्टा वैरिएंट और टीके के प्रभाव को लेकर पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) से राहत की खबर दी है। वैज्ञानिकों ने अपने शोध में पाया है कि टीका डेल्टा वैरिएंट के कारण मौत के मुंह में जाने से बचाने में 99 फीसदी सुरक्षित है। वैज्ञानिकों ने ये दावा कुल 677 लोगों के स्वैब सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग के बाद आए नतीजों के बाद किया है।

विज्ञापन


इसमें से 592 लोगों ने टीके की दोनों डोज लगवाई थी जबकि 85 लोगों को टीके की एक खुराक लगी थी। वैज्ञानिकों ने पाया कि दोबारा संक्रमण के अधिकतर मामले डेल्टा वैरिएंट से जुड़े थे। टीका लगने के बाद सिर्फ 9.8 फीसदी लोगों को अस्पताल में भर्ती होने की नौबत आई जबकि सिर्फ 0.4 फीसदी मरीजों की मौत हुई। इस आधार पर वैज्ञानिकों का कहना है कि टीका डेल्टा के कारण अस्पताल में भर्ती होने के साथ मौत के खतरे को भी कम करता है। 
विज्ञापन

 
69 फीसदी में बुखार प्रमुख लक्षण
शोध में शामिल मरीजों की औसत उम्र 31 से 56 वर्ष के बीच थी। इसमें 65.1 फीसदी पुरुष थे। 71 फीसदी मरीजों में लक्षण थे। 69 फीसदी में बुखार सामान्य लक्षण था, इसके साथ ही 56 फीसदी में बदन में दर्द, सिरदर्द, जबकि 56 फीसदी को जी मिचलाने और 37 फीसदी को गले में खराश थी। वैज्ञानिकों का कहना है कि ब्रेकथ्रू संक्रमण पर नजर रखी जाए तो इलाज और नया टीका तैयार करने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed