{"_id":"62701ad03b2e1d2f7a3f6d5d","slug":"vaccination-of-12-17-age-group-covovax-vaccine-will-now-be-available-at-private-centers-also","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभियान: 12-17 आयुवर्ग के टीकाकरण में तेजी, कोवोवैक्स टीका अब निजी केंद्रों पर भी मिलेगा ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अभियान: 12-17 आयुवर्ग के टीकाकरण में तेजी, कोवोवैक्स टीका अब निजी केंद्रों पर भी मिलेगा
Mon, 02 May 2022 11:24 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Mon, 02 May 2022 11:24 PM IST
सार
कोवोवैक्स की एक खुराक के लिए 900 रुपये और इस पर जीएसटी का भुगतान करना होगा। साथ ही अस्पताल के सेवा शुल्क के तौर पर 150 रुपये अदा करने होंगे।
विज्ञापन
corona vaccine
- फोटो : social media
विस्तार
देश में टीकाकरण का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है और युवा को खुराक देने का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। अब 12-17 आयुवर्ग के बच्चे निजी केंद्रों पर सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) का कोविड-रोधी टीका कोवोवैक्स लगवा सकते हैं और इस संबंध में को-विन पोर्टल पर प्रावधान किया जा रहा है। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि कोवोवैक्स की एक खुराक के लिए 900 रुपये और इस पर जीएसटी का भुगतान करना होगा। इसके अलावा, अस्पताल के सेवा शुल्क के तौर पर 150 रुपये अदा करने होंगे। टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी परामर्श समूह (एनटीएजीआई) द्वारा 12-17 आयुवर्ग के बच्चों को कोविड-रोधी टीके की खुराक दिए जाने की सिफारिश के बाद यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
एसआईआई में सरकारी एवं नियामक मामलों के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को पत्र लिखा था, जिसमें 12-17 आयुवर्ग के बच्चों के टीकाकरण अभियान में कोवोवैक्स को शामिल करने का अनुरोध किया गया था। एक सूत्र ने कहा कि टीकाकरण के संबंध में को-विन पोर्टल पर सोमवार शाम को प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन