{"_id":"61ea70980465d5774a5212c3","slug":"vaccination-drive-now-the-covid-19-dose-will-be-taken-from-house-to-house-mobile-vaccination-van-will-start","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vaccination Drive: बूंदी में अब घर घर लगेगी कोरोना डोज, मोबाइल वैक्सीनेशन वेन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vaccination Drive: बूंदी में अब घर घर लगेगी कोरोना डोज, मोबाइल वैक्सीनेशन वेन शुरू
Fri, 21 Jan 2022 02:29 PM IST
न्यूज डेस्क
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
Published by: न्यूज डेस्क
Updated Fri, 21 Jan 2022 02:29 PM IST
सार
सीएमएचओ डॉ त्रिपाठी ने वेक्सिनेशन वेन को हरी झंडी दिखाकर स्वास्थ्य भवन से रवाना किया ।
विज्ञापन
सीएमएचओ डॉ त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर किया वेन को रवाना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बूंदी जिले में आमजन के लिए राहत की खबर है कि वे अब घर बैठे कोरोना का टीका लगवा सकेंगे। खास बात है कि गंभीर रोग से ग्रस्त मरीज व टीके लगवाने में असमर्थ लोगों के लिए यह सौगात साबित होगी। चिकित्सा विभाग ने जिले में सुविधा को शुरू कर दिया है। दरअसल, चिकित्सा विभाग कोरोना के बढ़ते आंकड़े के बीच कोरोना टीकाकरण अभियान को गति देने में जुटा है इसके लिए वैक्सीनेशन वेन शुरू कर दी गई है जिसके तहत घर-घर जाकर वंचित लोगों को कोरोना की डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन
सीएमएचओ ने हरी झंडी दिखाई
गुरुवार को सीएमएचओ डॉ त्रिपाठी ने वेक्सिनेशन वेन को हरी झंडी दिखाकर स्वास्थ्य भवन से रवाना किया । सीएमएचओ का कहना है कि जिले में 8 मोबाइल वैक्सीनेशन वेन शुरू की गई है । ग्रामीण इलाके के लिए 5 और शहरी इलाके के लिए 3 वेक्सिनेशन वेन शुरू की गई है । डॉ त्रिपाठी ने बताया कि जिले में 31 जनवरी से पहले शत-प्रतिशत कोविड वैक्सीनेशन किया जाना है। इसके तहत कोविड-19 से वंचित रहे पात्र लाभार्थियों का वैक्सीनेशन करने के लिए जिले भर के प्रत्येक गांव एवं शहरी क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में जाकर मौके पर ही लोगों का वैक्सीनेशन किया जाएगा।
विज्ञापन
कच्ची बस्ती व वंचितों पर फोकस
सिविल सर्जन ने बताया कि इस वैन से कच्ची बस्तियों व टीके से वंचित लोगों पर फोकस किया जाएगा। जहां सेशन साइट दूर होने से लोग एक भी डोज नहीं लगवा पाए या किन्हीं अन्य कारणों के चलते वैक्सिनेशन नहीं करवा पाए। उन स्थानों को चिन्हित कर वैन भेजी जा रही है। जिसमें स्वास्थ्य कर्मी वंचित तक पहुच डोज लगाएंगे। उन्होंने बताया कि कोई भी संस्था या समिति के आग्रह पर भी वैक्सिनेशन वेन के जरिये डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन