फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   V Muraleedharan Retirement Age enhancement below board level Chemical and Fertilizers Ministry

Retirement Age: बोर्ड स्तर से नीचे के कर्मचारी अब 60 साल में सेवानिवृत्त होंगे, केंद्रीय मंत्री ने जताई खुशी

Tue, 20 Feb 2024 11:38 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 20 Feb 2024 11:38 PM IST
सार

Retirement Age: बोर्ड स्तर से नीचे के कर्मचारी अब 60 साल में सेवानिवृत्त होंगे, केंद्रीय मंत्री ने इस फैसले पर खुशी जताई है। केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने इस फैसले की जानकारी दी और कहा कि इस फैसले का लाभ केमिकल्स त्रावणकोर लिमिटेड कर्मियों को मिलेगा।

विज्ञापन
V Muraleedharan Retirement Age enhancement below board level Chemical and Fertilizers Ministry
केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन - फोटो : twitter.com/BJP4India

विस्तार

केंद्र सरकार ने फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स त्रावणकोर लिमिटेड(FACT) में कार्यरत बोर्ड स्तर से नीचे के कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति पर अहम फैसला लिया है। अब रिटायरमेंट की आयु 58 नहीं बल्कि 60 साल होगी। केरल के कोच्चि स्थित संस्था फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स त्रावणकोर लिमिटेड में काम करने वाले कर्मचारियों की रिटायरमेंट एज बढ़ाने के फैसले पर केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय को बधाई दी। 
विज्ञापन


वी मुरलीधरन ने एक्स पर सरकार के इस फैसले की जानकारी दी। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए लिखा, 'बोर्ड स्तर से नीचे के कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु 58 से बढ़ाकर 60 करने के बारे में जानकर खुशी हुई'। उन्होंने आगे लिखा, ' यह निर्णय इस बात का प्रमाण है जो कर्मचारियों के कल्याण के लिए मोदी सरकार की प्रतिबद्धता दिखाता है।' 
विज्ञापन

Image
कार्य के प्रति केंद्र सरकार की दिखती है प्रतिबद्धता 

केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय और मंत्रिमंडल में अपने सहयोगी मनसुख मंडाविया के प्रयासों का जिक्र करते हुए मुरलीधरन ने कहा कि सरकार के इस फैसले से सैकड़ों परिवारों को लाभ मिलेगा। बता दें कि केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन केरल से निर्वाचित राज्यसभा सदस्य हैं। उन्होंने कोच्चि की कंपनी के कर्मचारियों के हित में हुए इस फैसले को निजी खुशी का विषय भी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन



Image


केंद्रीय मंत्री ने खुशी जताते हुए एक अन्य एक्स पोस्ट में लिखा, 'FACT कर्मचारियों के साथ मेरे घनिष्ठ संबंध को देखते हुए यह मेरे लिए व्यक्तिगत खुशी की बात है। मैं कर्मचारियों और उनके परिवारों के साथ मिलकर केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया और रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय को धन्यवाद देता हूं।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed