फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Uttar Pradesh and Gujarat win in Swachh Bharat Awards -2020 on the occasion of Gandhi Jayanti

गांधी जयंती के मौके पर स्वच्छ भारत पुरस्कार-2020 में उत्तर प्रदेश व गुजरात ने मारी बाजी

Sat, 03 Oct 2020 06:29 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 03 Oct 2020 06:29 AM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh and Gujarat win in Swachh Bharat Awards -2020 on the occasion of Gandhi Jayanti
स्वच्छ भारत अभियान - फोटो : फाइल फोटो

गांधी जयंती के मौके पर स्वच्छ भारत पुरस्कार-2020 की घोषणा की गई। इसमें गुजरात और उत्तर प्रदेश ने अपने प्रदर्शन से पूरे देश में अपनी श्रेष्ठता को सिद्ध किया है। इसके अलावा हरियाणा, तेलंगाना, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, पंजाब को भी शीर्ष पुरस्कार प्रदान किए गए। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राज्यों, जिले, ब्लॉकों और ग्राम पंचायतों को यह पुरस्कार स्वच्छता श्रेणियों के तहत दिए।

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने स्वच्छ सुंदर, सामुदायिक शौचालय अभियान और गंदगी मुक्त भारत तीन मिशन शुरू किए थे। सामुदायिक शौचालय श्रेणी के तहत गुजरात ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि तमिलनाडु के तिरुनलवेल्ली को जिला स्तर पर स्वच्छता के लिए प्रथम पुरस्कार मिला। वहीं उज्जैन जिले के खाचरौद ब्लॉक को प्रथम पुरस्कार मिला तमिलनाडु के चिन्नानूर गांव को ग्राम पंचायत स्तर पर शीर्ष स्थान मिला।
विज्ञापन


सामुदायिक शौचालयों अभियान के तहत गुजरात और उत्तर प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ  प्रदर्शन वाले राज्यों का पुरस्कार मिला। यूपी के बरेली और प्रयागराज को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिले का पुरस्कार मिला। गंदगी मुक्त भारत मिशन के तहत हरियाणा और तेलंगाना ने बाजी मारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed