फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   using mask is effective like corona vaccine

अपील : डा. वीके पॉल ने कहा- कोरोना वैक्सीन की तरह ही प्रभावी है मास्क को लगाना

Tue, 30 Mar 2021 11:52 PM IST
Jeet Kumar शशिधर पाठक , नई दिल्ली
शशिधर पाठक , नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 30 Mar 2021 11:52 PM IST
सार

  • लॉकडाउन की कोई संभावना नहीं
  • लोग लापरवाह, आखिर केंद्र सरकार क्या करे
  • सतर्कता और सावधानी से बड़ी कोई दवा नहीं

विज्ञापन
using mask is effective like corona vaccine
भारत में कोरोनावायरस से बचाव के लिए मास्क पहने लोग। - फोटो : PTI

विस्तार

कोविड-19 टॉस्क फोर्स के अध्यक्ष डॉ. वीके पॉल ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में कहा कि संक्रमण को लेकर देश की स्थिति निश्चित रूप से नाजुक है। उन्होंने कहा कि कहां एक दिन में 9-10 हजार मामले सामने आ रहे थे और कहां अब संक्रमितों की संख्या 60-62 हजार आ रही है। इसलिए केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने पूरे देश में कोविड-19 का खतरा मंडराने की चेतावनी दी है। डॉ. पॉल ने कहा कि लोगों की लापरवाही ठीक नहीं है।

विज्ञापन


वैक्सीन की तरह ही मास्क है कारगर
डॉ. पॉल ने कहा कि मास्क वैक्सीन की तरह ही कारगर है। लोगों को इसे समझना चाहिए और मीडिया को भी लोगों में यह जागरूकता फैलानी चाहिए।

डॉ. पॉल ने कहा कि देश में ब्राजील, ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका समेत कई देशों के कोविड-19 के वैरिएंट मिले हैं। देश के तमाम राज्यों में मामले तेजी से बढ़ रही हैं। इसमें महाराष्ट्र की स्थिति सबसे अधिक चिंताजनक है।
विज्ञापन


पुणे, मुंबई, नागपुर, ठाणे, नासिक की स्थिति गंभीर चेतावनी दे रही है। टास्क फोर्स के अध्यक्ष का कहना है कि लेकिन फिर भी कोविड-19 को काबू में किया जाएगा। इसके लिए लोगों को चाहिए कि वह खुद इसे गंभीरता से लें और सलाह का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में लॉकडाउन लगने की कोई संभावना नहीं
डॉ. पॉल ने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण से निबटने के लिए देश में लॉकडाउन लगाने की कोई जरूरत नहीं है। लॉकडाउन की बजाय सरकार कंटोनमेंट जोन, माइक्रो कंटोनमेंट जोन बनाकर संक्रमण पर काबू पाने की रणनीति पर चल रही है। जांच और इलाज के जरिए कोविड-19 पर काबू पाने की रणनीति पर अमल किया जाएगा।


डॉ. पॉल का कहना है कि अभी कोविड की दूसरी लहर के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया जा सकता। यह लोगों पर निर्भर करेगा कि वह कितनी सावधानी और सतर्कता बरतते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed