फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   User threaten to kill Narendra Modi on Facebook police lodged, FIR against him

फेसबुक पर पीएम नरेंद्र मोदी को दी गोली मारने की धमकी, युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Sun, 17 Jun 2018 02:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 17 Jun 2018 02:43 PM IST
विज्ञापन
User threaten to kill Narendra Modi on Facebook police lodged, FIR against him
नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री

फेसबुक पर एक शख्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गोली मारने की धमकी दी है। इस शख्स का नाम नदीम खान है। खान ने फेसबुक पर लिखा है कि मैं मोदी को गोली मारने वाला हूं। केवल इतना ही नहीं उसने फेसबुक पर पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा तक लिखा है। सोशल मीडिया पर पीएम को धमकी देने वाले शख्स के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पहले गाजियाबाद से सटे लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने अपने फेसबुक अकाउंट पर साइकिल चलाते हुए अपना एक वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी थीं। इसी पोस्ट पर नदीम खान नामक यूजर ने पहले तो साइकिल की प्रशंसा की फिर पीएम मोदी को गोली मारने की धमकी दे दी।
विज्ञापन




धमकी के अलावा यूजर ने अपना फोन नंबर और घर का पता भी फेसबुक पर साझा किया है। उसने बताया है कि वह अशोक बिहार का रहने वाला है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। इस मुद्दे पर पुलिस का कहना है कि धमकी देने वाले शख्स को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिनों पहले पुलिस ने भीमा-कोरेगांव हिंसा मामले में पांच युवकों को गिरफ्तार किया था। जिसमें से एक के दिल्ली स्थित घर से पुलिस को एक चिट्ठी मिली थी। जिससे खुलासा हुआ था कि माओवादी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की ही तरह नरेंद्र मोदी को मारने की साजिश रच रहे हैं। इसके अलावा गुजरात एटीएस ने आंतकी संगठन आईएस के एक संदिग्ध को भी गिरफ्तार किया है। जिसका नाम उबैद मिर्जा है और वह मोदी को स्नाइपर राइफल से मारना चाहता था। उबैद ने यह इरादा मैसेजिंग ऐप पर जाहिर किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed