{"_id":"615f89548ebc3e61e84ddb5d","slug":"use-of-single-use-plastic-will-end-in-the-whole-country-by-december-next-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजना: अगले साल दिसंबर तक पूरे देश में खत्म होगा सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
योजना: अगले साल दिसंबर तक पूरे देश में खत्म होगा सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल
Fri, 08 Oct 2021 05:27 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 08 Oct 2021 05:27 AM IST
सार
सिक्किम देश का पहला राज्य बनने जा रहा है जहां अगले साल जनवरी 2022 से बोतल बंद पानी की बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगा दी जाएगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जल शक्ति मंत्रालय दिसंबर 2022 तक एकल इस्तेमाल प्लास्टिक के प्रयोग को पूरी तरह से बंद करने की योजना बना रहा है। मंत्रालय का लक्ष्य है कि दिसंबर, 2022 तक सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग पूरी तरह से समाप्त कर दिया जाए। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
मंत्रालय ने कहा कि प्लास्टिक निस्तारण को लेकर भी विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसमें सरकारी कार्यालयों और केंद्रों पर प्लास्टिक की बोतल में पानी के वितरण और प्रयोग पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
देश के कई रेलवे स्टेशनों पर पीने के पानी की बोतल को खरीद कर इसे विशेष प्रक्रिया से निस्तारित करने के लिए उपभोक्ताओं को नगद भुगतान कर खाली बोतलों को खरीदा जा रहा है।
विज्ञापन
वहीं, सिक्किम देश का पहला राज्य बनने जा रहा है जहां अगले साल जनवरी 2022 से बोतल बंद पानी की बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगा दी जाएगी।