{"_id":"5dd4f4808ebc3e54bb6a3a82","slug":"us-sent-back-150-indian-citizens-to-india-from-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका ने 150 भारतीय नागरिकों को वापस भारत भेजा, विशेष विमान से दिल्ली पहुंचे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमेरिका ने 150 भारतीय नागरिकों को वापस भारत भेजा, विशेष विमान से दिल्ली पहुंचे
Wed, 20 Nov 2019 01:38 PM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nilesh Kumar
Updated Wed, 20 Nov 2019 01:38 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली हवाई अड्डा(फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
अमेरिका ने 150 भारतीय नागरिकों को वापस भारत भेज दिया। इनमें वैसे लोग शामिल हैं, जिन्होंने या तो वीजा नियमों का उल्लंघन किया था या फिर अवैध तरीके से अमेरिका गए थे। बुधवार की सुबह ये सभी दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि इन लोगों को लेकर एक विशेष विमान दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल संख्या तीन पर सुबह छह बजे पहुंचा। यह विमान बांग्लादेश होते हुए भारत पहुंचा।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि सभी 150 भारतीयों साथ आव्रजन विभाग जरूरी कागजी औपचारिकताएं पूरी की गई। पिछले महीने भी 300 से ज्यादा भारतीयों को वापस भेजा गया था।
300 भारतीयों में एक महिला भी शामिल थी। ये सभी अवैध तरीके से मेक्सिको पहुंचे थे और अमेरिका जाने की फिराक में थे। बीते 18 अक्तूबर को मेक्सिको आव्रजन प्रशासन ने इन भारतीय लोगों को भारत वापस भेज दिया था।
विज्ञापन