{"_id":"57569a614f1c1b761f9c5c26","slug":"us-return-200-artifacts-to-india-modi-says-thanks","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका ने भारत को लौटाईं 200 कलाकृतियां, मोदी ने कहा थैंक्स","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमेरिका ने भारत को लौटाईं 200 कलाकृतियां, मोदी ने कहा थैंक्स
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 07 Jun 2016 04:20 PM IST
विज्ञापन
कलाकृतियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका की तीन दिवसीय यात्रा पर वाशिंगटन पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिका की तरफ से एक तोहफा मिला है। दरअसल अमेरिका ने भारत को चोरी गई करीब 200 दुर्लभ कलाकृतियां लौटाईं हैं। इनमें ब्रांज के गणेश जी और जैन बाहुबली की कलाकृतियां शामिल हैं। मोदी को ये तोहफा एक कार्यक्रम के दौरान सोमवार को दिया गया।
विज्ञापन
मोदी ने इसके बाद कलाकृतियों को लौटाने के लिए अमेरिकी सरकार और राष्ट्रपति का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कभी-कभी तोहफा दो देशों को करीब लाता है पर इसबार ये एक विरासत है जो दो देशों को करीब ला रही है।
विज्ञापन
मोदी ने कहा कि अमेरिकी सरकार का हमारी विरासत के प्रति अपना योगदान दिखाने के लिए शुक्रगुजार हूं। अमेरिका का ये कृत भारतीयों के मन में अमेरिका के प्रति एक अलग जगह बनाएगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पांच देशों की यात्रा पर हैं और तीन दिवसीय यात्रा पर अमेरिका पहुंचे हैं। यहां वह ओबामा संग दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात करेंगे और यूएस कांग्रेस के संयुक्त सेशन को संबोधित करेंगे।