फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   US journalist Angad Singh deported from Delhi airport to New York claims family

US Journalist Deported: अमेरिकी पत्रकार अंगद को दिल्ली हवाई अड्डे से वापस न्यूयॉर्क भेजा गया, परिवार का दावा

Fri, 26 Aug 2022 04:51 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 26 Aug 2022 04:51 AM IST
सार

‘वाइस’ न्यूज के लिए एशिया केंद्रित ‘डॉक्युमेंट्री’ (वृत्तचित्र) बनाने वाले अंगद सिंह की मां गुरमीत कौर के अनुसार वह निजी यात्रा पर भारत आए थे। उन्होंने कहा कि मेरा बेटा अमेरिकी नागरिक है। वह 18 घंटे की यात्रा कर दिल्ली पहुंचा था, जहां से उसे पंजाब जाना था। लेकिन उसे अगली फ्लाइट में बिठाकर वापस न्यूयॉर्क भेज दिया गया।

विज्ञापन
US journalist Angad Singh deported from Delhi airport to New York claims family
US Journalist Angad Singh - फोटो : Facebook

विस्तार

अमेरिकी पत्रकार अंगद सिंह को बुधवार रात दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचने के तुरंत बाद वापस न्यूयॉर्क भेज दिया गया। सिंह की मां गुरमीत कौर ने एक फेसबुक पोस्ट में यह दावा किया। उनके परिवार के मुताबिक, अंगद सिंह बुधवार रात 8:30 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरे और तीन घंटे के अंदर उन्हें अमेरिका के लिए वापस भेज दिया गया। उन्होंने दावा किया कि सिंह परिवार से मिलने के लिए भारत आए थे, लेकिन उनके काम के कारण उन्हें वापस भेज दिया गया।

विज्ञापन


‘वाइस’ न्यूज के लिए एशिया केंद्रित ‘डॉक्युमेंट्री’ (वृत्तचित्र) बनाने वाले अंगद सिंह की मां गुरमीत कौर के अनुसार वह निजी यात्रा पर भारत आए थे। उन्होंने कहा, 'मेरा बेटा अमेरिकी नागरिक है। वह 18 घंटे की यात्रा कर दिल्ली पहुंचा था, जहां से उसे पंजाब जाना था। लेकिन उसे अगली फ्लाइट में बिठाकर वापस न्यूयॉर्क भेज दिया गया।'
विज्ञापन


परिवार के एक सदस्य ने कहा कि “अंगद सिंह दक्षिण एशिया को कवर करते हैं। उन्होंने शाहीन बाग में एनआरसी के विरोध पर एक डॉक्यूमेंट्री बनाई थी। उस डॉक्यूमेंट्री से सरकार को परेशानी हुई थी। भारत में दलितों पर एक डॉक्यूमेंट्री बनाने के लिए पत्रकार के रूप में वीजा के उनके अनुरोध को हाल ही में खारिज कर दिया गया था। इस बार वह अपने  परिवार से मिलने के लिए आ रहा था और व्यक्तिगत यात्रा पर था, लेकिन उसे दिल्ली हवाई अड्डे से वापस भेज दिया गया।"
विज्ञापन
विज्ञापन


कौर ने दावा किया, 'उन्होंने कोई कारण नहीं बताया। लेकिन हम जानते हैं कि उनकी पुरस्कार जीतने वाली पत्रकारिता से डरकर ऐसा किया गया है।' सिंह ने भारत में कोविड-19 महामारी और निरस्त किए जा चुके तीन कृषि कानूनों के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं पर किसानों के विरोध-प्रदर्शन पर ‘डॉक्युमेंट्री’ की श्रृंखला बनाई थी।पिछले साल कोरोना महामारी के दौरान घातक डेल्टा लहर के कवरेज के लिए अंगद सिंह को एम्मी अवार्ड के लिए नामांकित किया गया था। एम्मी अमेरिका में टेलीविजन के क्षेत्र में कलात्मक और तकनीकी योग्यता के लिए दिया जाने वाला एक अवार्ड है। सिंह को वापस भेजे जाने के बारे में अब तक कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed