US-India: अमेरिकी दूत बोले- यात्राओं के दौरान चार पी पर बातचीत करेंगे मोदी-बाइडन, गहरे होंगे संबंध
भारत में अमेरिका के शीर्ष राजनयिक एरिक गार्सेटी ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका की आगामी राजकीय यात्रा और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की भारत यात्रा के दौरान चार पी - शांति, समृद्धि, ग्रह और लोगों के मुद्दों पर चर्चाएं होंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जी7 सम्मेलन में अतिथि के रूप में शामिल होने के बाद पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया और पापुआ न्यू गिनी का दौरा किया था, इस दौरान पीएम मोदी ही दुनियाभर में छाए रहे। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन खुद चलकर पीएम मोदी से मिलने के लिए आए। वहीं पीएम मोदी अमेरिका की यात्रा पर भी जाने वाले हैं। इसको लेकर भारत में अमेरिका के शीर्ष राजनयिक एरिक गार्सेटी ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका की आगामी राजकीय यात्रा और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की भारत यात्रा के दौरान चार पी - शांति, समृद्धि, ग्रह और लोगों के मुद्दों पर चर्चाएं होंगी।
भारत में अमेरिका के शीर्ष राजनयिक गार्सेटी ने कहा, पूरी दुनिया भारत और अमेरिका के बीच गहरे होते संबंधों पर भरोसा कर रही है। आगामी चार महीनों में हमारे नेता तीन बार मुलाकात करेंगे। मुझे भरोसा है कि जब प्रधानमंत्री मोदी वाशिंगटन जाएंगे और इसके बाद जब राष्ट्रपति बाइडेन भारत आएंगे तो आप दोनों देशों के बीच एक गहराई का अनुभव करेंगे।
इस दौरान चार पी - शांति, समृद्धि, हमारे ग्रह पर हो रहे कार्य, और हमारे लोगों के बीच जड़ाव, ये मुद्दे ही चर्चा का प्रमुख बिंदु रहेंगे। मुझे उम्मीद है कि बाइडेन न सिर्फ राजधानी दिल्ली आएंगे, बल्कि भारत के अन्य स्थानों का भी दौरा करेंगे।
पीएम मोदी जून के तीसरे सप्ताह में राष्ट्रपति जो बाइडन के निमंत्रण पर अमेरिका की अपनी पहली आधिकारिक राजकीय यात्रा पर जाएंगे। सितंबर में जी20 लीडर्स समिट में भाग लेने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति के भारत आने की उम्मीद है। गार्सेटी ने कहा कि अमेरिका से संबंधित कंपनियां हैदराबाद में निवेश कर रही हैं और यहां 100,000 रोजगार सृजित कर रही हैं और इसी तरह भारतीय कारोबारी घराने भी उत्तरी अमेरिकी देश में निवेश कर रहे हैं।
जी-20 शिखर सम्मेलन में भारत आ सकते हैं बाइडन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के निमंत्रण पर पीएम मोदी जून के तीसरे सप्ताह में अमेरिका की आधिकारिक राजकीय यात्रा पर जाएंगे। सितंबर में जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने अमेरिकी राष्ट्रपति के भारत आने की उम्मीद है।