फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   US Envoy said Modi-Biden talks to revolve around peace prosperity planet people during america visits

US-India: अमेरिकी दूत बोले- यात्राओं के दौरान चार पी पर बातचीत करेंगे मोदी-बाइडन, गहरे होंगे संबंध

Fri, 26 May 2023 10:57 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 26 May 2023 10:57 PM IST
सार

भारत में अमेरिका के शीर्ष राजनयिक एरिक गार्सेटी ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका की आगामी राजकीय यात्रा और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की भारत यात्रा के दौरान चार पी - शांति, समृद्धि, ग्रह और लोगों के मुद्दों पर चर्चाएं होंगी। 

विज्ञापन
US Envoy said Modi-Biden talks to revolve around peace prosperity planet people during america visits
Eric Garcetti - फोटो : Social Media

विस्तार

जी7 सम्मेलन में अतिथि के रूप में शामिल होने के बाद पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया और पापुआ न्यू गिनी का दौरा किया था, इस दौरान पीएम मोदी ही दुनियाभर में छाए रहे। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन खुद चलकर पीएम मोदी से मिलने के लिए आए। वहीं पीएम मोदी अमेरिका की यात्रा पर भी जाने वाले हैं। इसको लेकर भारत में अमेरिका के शीर्ष राजनयिक एरिक गार्सेटी ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका की आगामी राजकीय यात्रा और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की भारत यात्रा के दौरान चार पी - शांति, समृद्धि, ग्रह और लोगों के मुद्दों पर चर्चाएं होंगी। 

विज्ञापन


भारत में अमेरिका के शीर्ष राजनयिक गार्सेटी ने कहा, पूरी दुनिया भारत और अमेरिका के बीच गहरे होते संबंधों पर भरोसा कर रही है। आगामी चार महीनों में हमारे नेता तीन बार मुलाकात करेंगे। मुझे भरोसा है कि जब प्रधानमंत्री मोदी वाशिंगटन जाएंगे और इसके बाद जब राष्ट्रपति बाइडेन भारत आएंगे तो आप दोनों देशों के बीच एक गहराई का अनुभव करेंगे। 
विज्ञापन


इस दौरान चार पी - शांति, समृद्धि, हमारे ग्रह पर हो रहे कार्य, और हमारे लोगों के बीच जड़ाव, ये मुद्दे ही चर्चा का प्रमुख बिंदु रहेंगे। मुझे उम्मीद है कि बाइडेन न सिर्फ राजधानी दिल्ली आएंगे, बल्कि भारत के अन्य स्थानों का भी दौरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी जून के तीसरे सप्ताह में राष्ट्रपति जो बाइडन के निमंत्रण पर अमेरिका की अपनी पहली आधिकारिक राजकीय यात्रा पर जाएंगे। सितंबर में जी20 लीडर्स समिट में भाग लेने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति के भारत आने की उम्मीद है।  गार्सेटी ने कहा कि अमेरिका से संबंधित कंपनियां हैदराबाद में निवेश कर रही हैं और यहां 100,000 रोजगार सृजित कर रही हैं और इसी तरह भारतीय कारोबारी घराने भी उत्तरी अमेरिकी देश में निवेश कर रहे हैं।


जी-20 शिखर सम्मेलन में भारत आ सकते हैं बाइडन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के निमंत्रण पर पीएम मोदी जून के तीसरे सप्ताह में अमेरिका की आधिकारिक राजकीय यात्रा पर जाएंगे। सितंबर में जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने अमेरिकी राष्ट्रपति के भारत आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed