फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   US envoy demands help to Assam CM find remains of American soldiers martyred in World War

Assam: युद्ध में शहीद अपने सैनिकों के अवशेष खोजने के लिए अमेरिका ने असम से मांगी मदद, सीएम सरमा ने दी जानकारी

Fri, 09 Jun 2023 02:55 PM IST
जलज मिश्रा अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 09 Jun 2023 02:55 PM IST
सार

असम सीएम सरमा ने इस बारे में ट्वीट करके बताया कि अमेरिकी महावाणिज्य दूत ने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान शहीद हुए करीब एक हजार अमेरिकी सैनिकों के अवशेषों को खोजने के लिए मदद मांगी है। मैंने उन्हें आश्वासन देते हुए कहा कि हम इस बारे में जो कुछ कर सकते हैं, वह करेंगे।

विज्ञापन
US envoy demands help to Assam CM find remains of American soldiers martyred in World War
हिमंता बिस्वा सरमा - फोटो : social media

विस्तार

अमेरिका ने असम सरकार से द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान राज्य में मारे गए अमेरिकी सैनिकों के अवशेषों का पता लगाने में मदद का अनुरोध किया है। कोलकाता में संयुक्त राज्य अमेरिका के महावाणिज्य दूत मेलिंडा पावेक ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के समक्ष औपचारिक रूप से यह अनुरोध किया। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इसकी पुष्टि करते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। बता दें, द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान बर्मा अभियान के दौरान मित्र देशों की सेना के कई जवाबी हमले पूरे असम के ठिकानों से समन्वित किए गए थे। असम के जंगलों में मित्र देशों की सेना के कई लड़ाकू विमान भी दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे।

विज्ञापन


सीएम सरमा ने ट्वीट कर दी जानकारी
असम सीएम सरमा ने इस बारे में ट्वीट करके बताया कि अमेरिकी महावाणिज्यदूत ने विश्व युद्ध में असम में अपनी जान गंवाने वाले लगभग 1000 अमेरिकी सैनिकों के अवशेषों का पता लगाने में मदद के लिए हमारा समर्थन मांगा। असम के सीएम ने कहा, मैंने आश्वासन दिया है कि हम इस संबंध में वह सब कुछ करेंगे जो हम कर सकते हैं। एक अन्य ट्वीट में जोर देते हुए उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच मजबूत संबंध हैं। इसके अलावा असम भी अमेरिकी निवेशों के लिए अपनी आर्थिक क्षमता को बढ़ा रहा है।

विज्ञापन

राज्यपाल से भी की मुलाकात
इस संबंध में अमेरिकी महावाणिज्य ने भी एक ट्वीट किया है। ट्वीट करते हुए अमेरिकी महावाणिज्य ने कहा कि  महावाणिज्य दूत पावेक असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा से मुलाकात करके काफी खुश हैं। ऊर्जा, खेती, स्वास्थ्य, जलवायु परिवर्तन सहित कई मुद्दों पर चर्चा की गई है। मुख्यमंत्री के साथ-साथ पावेक ने राजभवन में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से भी मुलाकात की और कई साझा लाभों के बारे में चर्चा की। राज्यपाल कटारिया ने अमेरिका और असम के साझा लाभों के लिए सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों को लेकर अपना पक्ष रखा। अमेरिकी महावाणिज्य ने ट्वीट कर कहा कि पावेक ने गुवाहाटी में असम के राज्यपाल से मुलाकात की और राज्य की समृद्धि, आर्थिक मुद्दों और विकास पर चर्चा की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वी राज्यों के कानूनों पर भी चर्चा
अमेरिकी अधिकारी ने पूर्वी राज्यों के नियम और उनके एक्ट सहित कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने अन्य पूर्वी राज्यों के विकास पर भी चर्चा की। राज्यपाल ने सभी पूर्वी राज्यों में किए गए निवेश पर भी प्रकाश डाला। अमेरिकी दूत ने विकास पहलों को आगे बढ़ाने में अमेरिकी सरकार से समर्थन का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed