फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   US Embassy, UK High Commission other missions join in yoga day celebrations jaishankar celebrates too

International Yoga Day: अमेरिका से लेकर इस्राइली दूतावास तक, अन्य देशों के प्रतिनिधियों ने भी मनाया योग दिवस

Fri, 21 Jun 2024 02:24 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 21 Jun 2024 02:24 PM IST
सार

अमेरिका और इस्राइल ने एक-एक वीडियो साझा किया। इस्राइल की तरफ से जारी किए गए वीडियो में राजदूत नाओर गिलोन और अन्य अधिकारियों ने योग को लेकर अपने विचार साझा किए।

विज्ञापन
US Embassy, UK High Commission other missions join in yoga day celebrations jaishankar celebrates too
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस - फोटो : PTI

विस्तार

भारत में ब्रिटेन उच्चायोग और अमेरिका-इस्राइल दूतावास के प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को मिलकर योग दिवस मनाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 10वां योग दिवस मनाया गया। पीएम मोदी जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में एक योग कार्यक्रम में शामिल हुए। वहीं, राजधानी दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में केंद्रीय मंत्रियों ने योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। 
विज्ञापन


केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर अपने दोनों डिप्टी मंत्रियों कीर्तिवर्धन सिंह और पबित्रा मार्गेरिटा के साथ दिल्ली में एक योग कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने आसान भी किए। इस दौरान उनके साथ दूतावास से जुड़े अधिकारी भी वहां मौजूद थे। योग सत्र के समाप्त होने के बाद जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीरें पोस्ट की। 
विज्ञापन


जयशंकर ने किया पोस्ट
जयशंकर ने एक्स पर तस्वीरें साझा करने के साथ एक पोस्ट भी लिखा। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा, "आज दूतावास के अधिकारियों के साथ दिल्ली में आयोजित योग कार्यक्रम में शामिल हुआ। दुनिया भर में योग के प्रति उत्साह और जागरूकता किसी प्रेरणा से कम नहीं। यह देखकर खुशी हुई कि योग इतने सारे लोगों के जीवन का एक महत्वपूर्ण तरीका बन गया है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिटेन-अमेरिका-इस्राइल के प्रतिनिधियों ने भी किया योग
ब्रिटेन उच्चायोग ने भी एक पोस्ट साझा करते हुए कहा, "टीम यूके इंडिया आज भारत के लाखों लोगों के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल हुआ।" अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को खास बनाने के लिए अमेरिका और इस्राइल ने एक-एक वीडियो साझा किया। इस्राइल की तरफ से जारी किए गए वीडियो में राजदूत नाओर गिलोन और अन्य अधिकारियों ने योग को लेकर अपने विचार साझा किए। पोस्ट में कहा गया, "नमस्ते, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हमारे प्रतिनिधियों ने बताया कि उन्हें योग क्यों पसंद है? वे योगी नहीं हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें प्रयास करने में मजा आएगा। हमें कमेंट में बताए कि आपको योग क्यों पसंद है।"


अमेरिका की तरफ से जारी वीडियो में बच्चों को विभिन्न आसन में हाथ आजमाते हुए देखा गया। पोस्ट में कहा गया, "योग का दिन है। हमारे छोटे-छोटे योगी अपने मुस्कान से सभी का दिल जीत लिया।" 

योग के महत्व को देखते हुए 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया। तब से हर साल 21 जून को अतंरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस साल का थीम 'योगा फॉर सेल्फ एंड सोसाइटी' यानी की 'अपने और समाज के लिए योग' है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed