फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   US Embassy shares special video on 250th anniversary of America’s independence

US 250th Independence Day: अमेरिकी दूतावास ने जारी किया वीडियो, सुनीता विलियम्स से एआर रहमान तक ने क्या कहा?

Sat, 04 Jul 2026 11:38 PM IST
निर्मल कांत पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 04 Jul 2026 11:38 PM IST
सार

अमेरिकी दूतावास ने अपने देश के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक खास वीडियो जारी किया है, जिसमें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, प्रधानमंत्री मोदी,  पूर्व अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स, संगीतकार एआर रहमान सहित कई प्रमुख हस्तियां दिखीं। अपने संदेश में उन्होंने क्या कहा, पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
US Embassy shares special video on 250th anniversary of America’s independence
250वां अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिका की आजादी के 250 साल पूरे होने के मौके पर दिल्ली में अमेरिकी दूतावास ने शनिवार को एक खास वीडियो जारी किया। इस वीडियो में नासा की पूर्व अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स, संगीतकार एआर रहमान और कई प्रसिद्ध भारतीय हस्तियों ने अमेरिका को इस खास मौके पर शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन


वीडियो में कौन-कौन दिखाई दिए?
करीब ढाई मिनट के इस वीडियो में ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा, पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़ और मिताली राज, अभिनेता आर. माधवन और ऋतुपर्णा सेनगुप्ता, बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु, कांग्रेस नेता शशि थरूर और भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर सहित कई अन्य लोग भी दिखाई दिए।
विज्ञापन

 

पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की द्विपक्षीय बैठक की झलक
वीडियो की शुरुआत अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हाल ही में हुई द्विपक्षीय बैठक की झलकियों से होती है। यह बैठक फ्रांस में हुए जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान हुई थी। वीडियो में अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो का पहले से रिकॉर्ड किया गया संदेश भी शामिल है। इसमें वह कहते हैं, हम अपने भारतीय साझेदारों के साथ मिलकर इस अवसर का जश्न मनाने के लिए उत्साहित हैं। 

हाल ही में दिल्ली में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम
हाल ही में अमेरिका ने अपनी आजादी के 250 साल पूरे होने के अवसर पर दिल्ली में एक भव्य कार्यक्रम भी आयोजित किया था। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी अमेरिका को इस अवसर पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक्स पर लिखा, विदेश मंत्री मार्को रुबियो, अमेरिका की सरकार और वहां के लोगों को आजादी की 250वीं वर्षगांठ पर शुभकामनाएं। हमारी व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए साथ मिलकर काम करने की उम्मीद है। 

ये भी पढ़ें: मुंबई में 45 लाख की गाड़ी चोरी: टोयोटा शोरूम के बाहर से उड़ाई कार, खार पुलिस ने गुजरात से दो किए गिरफ्तार

पूर्व अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने क्या कहा?
अमेरिकी दूतावास की ओर से साझा किए गए इस पहले से रिकॉर्ड वीडियो में सभी प्रमुख हस्तियों ने बताया कि अमेरिका उनके लिए क्या मायने रखता है। नासा की पूर्व अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने कहा, अमेरिका ने राइट बंधुओं की पहली उड़ान से लेकर चांद पर उतरने, हजारों लोगों को बड़े सपने देखने, असंभव को संभव बनाने और नई खोज करने की प्रेरणा दी है। 


सुनीता विलियम्स का जन्म 19 सितंबर 1965 को अमेरिका के ओहायो राज्य में हुआ था। उनके पिता दीपक पंड्या और मां बोनी पंड्या हैं। वह अमेरिकी नौसेना की पूर्व कप्तान भी रह चुकी हैं। भारत में भी उन्हें प्रेरणा का बड़ा स्रोत माना जाता है।

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने कहा कि अमेरिका ने दुनिया को बड़े सपने देखने और जिज्ञासु बनने की प्रेरणा दी है। ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान ने अपने संदेश में कहा, शुभकामनाएं... शांति और प्यार। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed