फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   US Embassy says those who promote illegal immigration will not be tolerated

Illegal Immigration: 'अवैध आव्रजन को बढ़ावा देने वालों को बर्दाश्त नहीं करेगा अमेरिका', दूतावास का बयान

Tue, 17 Jun 2025 03:12 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 17 Jun 2025 03:12 AM IST
सार

अमेरिका में अवैध तरीके से या सामूहिक आव्रजन को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ  सख्त कार्रवाई होगी। भारत में अमेरिकी दूतावास ने सोमवार को यह साफ कर दिया कि ऐसे लोगों को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
US Embassy says those who promote illegal immigration will not be tolerated
अमेरिकी दूतावास - फोटो : X@USAndIndia

विस्तार

 अमेरिका ने साफ कहा है कि जो लोग अमेरिका में अवैध तरीके से और सामूहिक आव्रजन को को बढ़ावा देते हैं, उन्हें वह किसी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगा। यह बात भारत में अमेरिकी दूतावास ने सोमवार को एक बयान में कही।

विज्ञापन


एक बयान में, अमेरिकी दूतावास ने यह भी कहा कि अमेरिका ने विदेशी सरकारी अधिकारियों और ऐसा करने वाले अन्य लोगों को लक्षित करते हुए नए वीजा प्रतिबंध लगाए हैं। यह बयान दूतावास के एक्स हैंडल पर साझा किया गया।
विज्ञापन


ट्रंप प्रशासन की कड़ी कार्रवाई के बाद आया बयान
यह सब हाल ही में अमेरिका के लॉस एंजेलिस में अवैध आव्रजन के खिलाफ ट्रंप प्रशासन की कड़ी कार्रवाई के बाद कहा गया है, जो ट्रंप प्रशासन की नीतियों के तहत हो रही है। बयान में कहा गया है, 'हम उन लोगों को बर्दाश्त नहीं करेंगे जो अमेरिका में अवैध और सामूहिक आव्रजन की सुविधा प्रदान करते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Cyber Security: ‘साइबर सुरक्षा’ अभ्यास शुरू, 100 से अधिक प्रतिभागी ले रहे हिस्सा; रक्षा मंत्रालय ने दी जानकारी


दूतावास ने ये भी चेतावनी दी
बयान में यह भी कहा गया है कि अमेरिका ने कई अपराधी गिरोहों को आतंकवादी संगठनों के रूप में चिह्नित किया गया है, क्योंकि वे अवैध आव्रजन और मानव तस्करी को बढ़ावा दे रहे थे। दूतावास ने यह भी चेतावनी दी कि अगर कोई देश अपने नागरिकों को वापस लेने में सहयोग नहीं करता, तो उस देश के लोगों को अमेरिका आने में मुश्किलें हो सकती हैं और उनके लिए सख्त वीजा नियम लगाए जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Vijay Rupani Funeral Live: पूर्व CM विजय रूपाणी का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, दी गई सलामी

कानूनी तरीके से यात्रा करने वालों का अमेरिका में स्वागत है
अमेरिकी दूतावास ने इससे पहले 10 जून को भी कहा था कि अमेरिका में जो लोग कानूनी तरीके से यात्रा करना चाहते हैं, उनका स्वागत है। लेकिन जो लोग अवैध तरीके से प्रवेश करते हैं, वीजा का गलत इस्तेमाल करते हैं, या अमेरिकी कानून तोड़ते हैं, उन्हें बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed