फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vijay Rupani Funeral Live: पूर्व CM विजय रूपाणी का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, दी गई सलामी

Mon, 16 Jun 2025 10:38 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/अहमदाबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 16 Jun 2025 10:38 PM IST
खास बातें

Ex Gujarat CM Vijay Rupani Last Rites Live Updates, Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार आज यानी सोमवार को राजकीय सम्मान के साथ राजकोट में किया गया। पूर्व सीएम विजय रूपाणी का निधन 12 जून को एअर इंडिया विमान हादसे में हुआ था। इस हादसे में 274 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

विज्ञापन
Former Gujarat CM Vijay Rupani Funeral Live Family Age Political Career Ahmedabad Plane Crash News in Hindi
गुजराम के पूर्व सीएम विजय रूपाणी की अंतिम यात्रा। - फोटो : ANI/वीडियो ग्रैब

लाइव अपडेट

01:40 AM, 17-Jun-2025
चंद्रशेखरन ने एअर इंडिया मुख्यालय और ट्रेनिंग अकादमी का दौरा किया 
इस बीच, चंद्रशेखरन ने एअर इंडिया मुख्यालय और ट्रेनिंग अकादमी का दौरा किया और 12 जून की दुर्घटना के बाद लगभग 700 कर्मचारियों और लीडरशिप टीम को संबोधित किया। इस संबंध में एअर इंडिया की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। सूत्रों ने चंद्रशेखरन के हवाले से कहा कि मैंने अपने कॅरिअर में कई संकट देखे हैं, लेकिन यह सबसे अधिक हृदय विदारक है, जिसके बारे में मैंने कभी नहीं सोचा था। उन्होंने कर्मचारियों से दृढ़ता दिखाने का आग्रह किया।
01:40 AM, 17-Jun-2025
बोइंग की शीर्ष अधिकारी स्टेफनी पोप ने टाटा संस के चेयरमैन चंद्रशेखरन से की मुलाकात
अमेरिकी विमान निर्माता कंपनी बोइंग की वाणिज्यिक विमान शाखा की प्रमुख स्टेफनी पोप ने सोमवार को गुरुग्राम स्थित एअर इंडिया मुख्यालय में टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन से मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार, बैठक में 12 जून को अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया के बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान (एआई171) हादसे पर चर्चा हुई। इसमें 270 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। हालांकि, बोइंग ने इस बैठक पर कोई टिप्पणी करने से इन्कार करते हुए कहा, हमारी संवेदनाएं विमान दुर्घटना से प्रभावित लोगों के परिवारों के साथ हैं। हम जांच और अपने ग्राहकों का समर्थन करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। 
विज्ञापन
01:39 AM, 17-Jun-2025
एयर इंडिया विमान दुर्घटना में 125 डीएनए नमूनों का हुआ मिलान 
गुजरात के मंत्री रुशिकेश पटेल ने 16 जून रात 10.25 बजे तक डीएनए रिपोर्ट की स्थिति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 125 डीएनए नमूनों का मिलान हो चुका है, और अब तक 124 मृतकों के रिश्तेदारों से संपर्क किया जा चुका है। 83 मृतकों के शव उनके परिवारों को सौंप दिए गए हैं।  


 
10:38 PM, 16-Jun-2025
गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार उनके बेटे ऋषभ ने किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत और सीएम भूपेंद्र पटेल की मौजूदगी में पूर्व सीएम को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। 
 
09:52 PM, 16-Jun-2025
दुर्घटनाग्रस्त विमान का कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर मिला
एअर इंडिया विमान दुर्घटना की जांच कर रहे अधिकारियों ने पुष्टि की है कि कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर मिल गया है। दुर्घटना के संभावित कारण का पता लगाने में के लिए यह एक महत्वपूर्ण खोज है। इससे पहले, विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने पुष्टि की थी कि दुर्भाग्यपूर्ण विमान का केवल फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (एफडीआर) ही मिला है। अधिकारियों ने रविवार प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पीके मिश्रा को ब्लैक बॉक्स मिलने की पुष्टि की।
07:17 PM, 16-Jun-2025
सिविल अस्पताल के अधीक्षक राकेश जोशी ने कहा कि अब तक 119 लोगों के डीएनए नमूनों का मिलान हो चुका है। इनमें से 76 लोगों के शव उनके परिवारों को सौंप दिए गए हैं। शेष 43 में से 14 मृतकों के शव कल सुबह तक सौंप दिए जाएंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
06:55 PM, 16-Jun-2025
राजकीय सम्मान के साथ रूपाणी का अंतिम संस्कार
राजकोट में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी को 21 बंदूकों से सलामी दी गई। पूर्व सीएम का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत भी मौजूद हैं। 
 
06:51 PM, 16-Jun-2025
विमान हादसे से प्रभावित मेडिकल छात्रों के परिवारों की वित्तीय मदद करेंगे भारतीय चिकित्सक
संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में रह रहे भारतीय चिकित्सक डॉ. शमशीर वायलिल ने विमान दुर्घटना से प्रभावित मेडिकल छात्रों और चिकित्सकों के परिवारों के लिए छह करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की है। बुर्जील होल्डिंग्स के संस्थापक एवं अध्यक्ष और वीपीएस हेल्थ के प्रबंध निदेशक डॉ. शमशीर ने कहा कि दुर्घटना के बाद की स्थिति देखकर वे स्तब्ध रह गए। डॉ. शमशीर के राहत पैकेज में चार मृतक छात्रों के परिवारों के लिए एक-एक करोड़ रुपये, पांच गंभीर रूप से घायल छात्रों के लिए 20-20 लाख रुपये और अपने प्रियजनों को खोने वाले चिकित्सकों के परिवारों के लिए 20-20 लाख रुपये शामिल हैं। यह वित्तीय सहायता बी जे मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन के समन्वय में प्रदान की जाएगी। उन्होंने 2010 में मंगलुरु विमान दुर्घटना के बाद, प्रभावित परिवारों को वित्तीय सहायता दी थी और स्वास्थ्य सेवा प्रदाता बुर्जील होल्डिंग्स में रोजगार के अवसर प्रदान किए थे।
06:33 PM, 16-Jun-2025
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजकोट पहुंचकर पूर्व सीएम विजय रूपाणी को श्रद्धांजलि दी। राज्यपाल आचार्य देवव्रत और सीएम भूपेंद्र पटेल ने भी रूपाणी को नमन किया। 
 
04:10 PM, 16-Jun-2025
पूर्व सीएम की अंतिम यात्रा शुरू
राजकोट में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी की अंतिम यात्रा शुरू हो गई है। उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। 
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed