फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   US Congressional delegation led by Senator John Cornyn met with prime minister Narendra Modi

दिल्ली: अमेरिकी प्रतिधिनिमंडल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, वैश्विक रणनीतिक साझेदारी के लिए की भारत की प्रशंसा 

Sat, 13 Nov 2021 02:49 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 13 Nov 2021 02:49 PM IST
सार

अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सीनेटर जॉन कोर्निन ने किया। इस प्रतिनिधि मंडल में उनके अलावा माइकल क्रेपो, थॉमस टुबरविल्ले और माइकल ली शामिल थे। 
 

विज्ञापन
US Congressional delegation led by Senator John Cornyn met with prime minister Narendra Modi
पीएम मोदी ने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के साझा लोकतांत्रिक मूल्यों सराहना की गई। साथ ही अमेरिकी सांसदों ने व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी के लिए भारत की भूमिका की प्रशंसा की। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व सीनेटर जॉन कोर्निन ने किया। इस प्रतिनिधि मंडल में उनके अलावा माइकल क्रेपो, थॉमस टुबरविल्ले और माइकल ली शामिल थे। इनके अलावा अमेरिकी कांग्रेस के सदस्यों में  टोनी गोंजालेस और जॉन केलविन एलिजे भी मौजूद रहे। सीनेटर जॉन कोर्निन भारतीय-अमेरिकी सीनेट गुट के सह-संस्थापक और सह अध्यक्ष भी हैं।
विज्ञापन


पीएमओ की ओर से जारी बयान में बताया गया कि अमेरिकी प्रतिनिधि मंडल ने कोविड-19 की चुनौतियों से निपटने के लिए भारतीय प्रबंधन की सराहना की साथ ही कहा कि भारत ने लोकतांत्रिक मूल्यों को स्थापित करते हुए जनभागीदारी में प्रमुख भूमिका निभाई। इस दौरान वैश्विक शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने और मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed