{"_id":"644c2dde16af18b6da0e1c86","slug":"us-assistant-secy-of-commerce-says-we-treat-india-as-though-its-our-nato-partner-under-export-controls-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"NATO: 'हम भारत के साथ नाटो भागीदार जैसा व्यवहार करते हैं', अमेरिकी मंत्री ने कही बड़ी बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
NATO: 'हम भारत के साथ नाटो भागीदार जैसा व्यवहार करते हैं', अमेरिकी मंत्री ने कही बड़ी बात
Sat, 29 Apr 2023 02:04 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 29 Apr 2023 02:04 AM IST
सार
अमेरिका कहा कि एक प्रमुख रक्षा भागीदार के रूप में भारत को अमेरिकी प्रणाली के तहत जो लाभ प्राप्त हैं वह अन्य देशों को नहीं प्राप्त होता है।
विज्ञापन
नाटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका की सहायक वाणिज्य मंत्री थिया डी रोजमैन केंडलर ने कहा कि उनका देश भारत के साथ ऐसा व्यवहार करता है जैसे यह निर्यात नियंत्रण के तहत हमारा नाटो भागीदार है। इसमें लाइसेंस की न्यूनतम आवश्यकताएं होती हैं।
विज्ञापन
मीडिया के साथ बातचीत में केंडलर ने कहा कि पिछले 25 वर्षों में भारत को अमेरिकी निर्यात के लिए लाइसेंस की आवश्यकता में भारी कमी आई है। उन्होंने कहा कि एक प्रमुख रक्षा भागीदार के रूप में भारत को अमेरिकी प्रणाली के तहत जो लाभ प्राप्त हैं वह अन्य देशों को नहीं प्राप्त होता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अमेरिका से भारत में कुछ ऐसे व्यापार हैं, जिनके लिए भारतीय कंपनियों और अमेरिकी निर्यातकों को लाइसेंस की आवश्यकता नहीं है। लेकिन ऐसा लगता है कि इसके बारे में भारतीय कंपनियों और अमेरिकी निर्यातकों को ज्यादा जानकारी नहीं है क्योंकि वे इसका इस्तेमाल नहीं करते हैं। उन्हें इसके बारे में बताए जाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन