{"_id":"6a02ee9e9cb7c64b010db481","slug":"us-assam-will-identify-more-scenarios-for-possible-ties-ambassador-sergio-gor-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम: सीएम हिमंत बिस्व सरमा से मिले अमेरिकी राजदूत, बोले- दोनों देशों के लिए लाभकारी अवसरों की तलाश करेंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम: सीएम हिमंत बिस्व सरमा से मिले अमेरिकी राजदूत, बोले- दोनों देशों के लिए लाभकारी अवसरों की तलाश करेंगे
Tue, 12 May 2026 02:40 PM IST
निर्मल कांत
पीटीआई, गुवाहाटी।
पीटीआई, गुवाहाटी।
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 12 May 2026 02:40 PM IST
सार
अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा से मुलाकात की और कहा कि अमेरिका-असम के बीच व्यापारिक सहयोग के नए अवसरों की पहचान की जाएगी जो दोनों पक्षों के लिए लाभकारी होंगे। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के साथ अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर मंगलवार को असम के नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उनका देश असम के साथ और अधिक ऐसे अवसरों की तलाश करेगा, जो दोनों पक्षों के लिए व्यावसायिक रूप से लाभकारी हों।
भारतीय जनता पार्टी के नेता हिमंत बिस्व सरमा ने लगातार दूसरी बार राज्य की कमान संभाली है।
अमेरिकी राजदूत ने क्या कहा?
राजदूत सर्जियो गोर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, आज गुवाहाटी में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित होना सम्मान की बात है। अमेरिका और असम के बीच पहले से कई व्यापारिक संबंध हैं और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हम और भी ऐसे अवसरों की पहचान करेंगे, जो दोनों देशों के लिए लाभकारी होंगे।
किन चार मंत्रियों ने ली शपथ?
इस समारोह में मुख्यमंत्री सरमा के साथ चार विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली, जिनमें भाजपा के रामेश्वर तेली और अजंता नियोग, असम गण परिषद के अतुल बोरा और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) के चरण बोरो शामिल हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: असम: मां ने बेटे हिमंत की कुंडली का बड़ा राज खोला, दूसरी बार मुख्यमंत्री की शपथ लेने पर क्या बोले परिजन?
समारोह में कौन-कौन मौजूद रहे?
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण समेत कई गणमान्य लोग और राजनयिक मौजूद रहे। यह भव्य समारोह गुवाहाटी के खानापारा स्थित वेटरनरी मैदान में आयोजित किया गया, जिसे कई विदेशी राजनयिकों और प्रमुख उद्योगपतियों ने भी देखा।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन