फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assam CM mother reveals big secret from son Himanta biswa sarma kundli

असम: मां ने बेटे हिमंत की कुंडली का बड़ा राज खोला, दूसरी बार मुख्यमंत्री की शपथ लेने पर क्या बोले परिजन?

Tue, 12 May 2026 02:12 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 12 May 2026 02:12 PM IST
सार

दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बनने पर हिमंत बिस्व सरमा के परिजनों ने खुशी जताई है। वहीं, उनकी मां ने उनकी कुंडली का राज खोला है। सरमा की पत्नी ने इसे विकास और जनता के भरोसे की जीत बताया और मां कामाख्या के प्रति आभार जताया। पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
Assam CM mother reveals big secret from son Himanta biswa sarma kundli
असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा की मां और बेटा - फोटो : इंस्टाग्राम/एएनआई/वीडियो ग्रैब

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता हिमंत बिस्व सरमा ने आज दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। गुवाहाटी के वेटनरी फील्ड में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं, दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने पर उनके परिवार ने भी खुशी जताई है। उनकी मां मृणालिनी देवी ने उनके सीक्रेट का खुलासा किया है। 
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री सरमा की मां ने किया खुलासा
मुख्यमंत्री सरमा की मां से जब पूछा गया कि क्या उन्हें उम्मीद थी कि इस बार जनता का इतना प्यार मिलेगा? इस पर असमिया में उन्होंने कहा, उनकी कुंडली में पहले से ही राजयोग था। बाद में हिमंत बिस्व सरमा के बेटे नंदील बिस्व सरमा ने हिंदी में अनुवाद करते हुए बताया, दादी कह रही हैं कि पापा की कुंडली में पहले से ही राजयोग था। दादी को हमेशा से उम्मीद थी और दादी को हमेशा से पता था कि पापा एक दिन मुख्यमंत्री बनेंगे। मृणालिनी देवी ने कहा, मैं आज बहुत खुश हूं और मैं यह खुशी लोगों, युवाओं और सभी के साथ साझा करना चाहती हूं। यह सभी की खुशी है।
विज्ञापन


नंदील बिस्व सरमा ने कहा, पिछले पांच वर्षों में पापा ने मुख्यमंत्री के रूप में बहुत अच्छा काम किया है। हमें उम्मीद है कि वह इसी तरह असम के लोगों के लिए काम करते रहेंगे। यह असम के राजनीतिक विमर्श और राजनीतिक परिदृश्य का एक अहम चरण रहा है और पिछले पांच वर्षों में भाजपा सरकार ने सराहनीय काम किया है। अब तक जो हमने देखा है, उससे लगता है कि अच्छा काम आगे भी जारी रहेगा और यही हमारी भी उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमंत बिस्व सरमा की पत्नी और बेटी ने क्या कहा?
हिमंत बिस्व सरमा की बेटी सुकन्या ने कहा कि वह बहुत खुश हैं। जब हिमंत सरमा की पत्नी रिनिकी भुइंया से पूछा गया कि आप क्या चाहते हैं कि नई सरकार में वह पहला कदम क्या उठाएं? इस पर मुस्कराते हुए उन्होंने कहा, यह मुख्यमंत्री को तय करना है। उन्होंने कहा, हम मां कामाख्या देवी के आभारी हैं और जनता ने प्रगति व विकास के पक्ष में मतदान किया है। लोगों का भारतीय जनता पार्टी सरकार पर भरोसा है। 
 

ये भी पढ़ें: हिमंत के साथ मंत्री पद की शपथ लेने वाले नेता कौन?: अतुल बोरा सबसे अमीर, छह बार की महिला विधायक सबसे पढ़ी-लिखीं

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने क्या कहा?
वहीं, पश्चिम बंगाल के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने भी उनके शपथ ग्रहण पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, हिमंत जी मेरे बड़े भाई हैं। मेरे साथ संबंध बहुत अच्छे हैं। वह मुझे मदद करते हैं। मिलकर काम करते हैं। उनसे भी बहुत कुछ सीखा है। रात एक डेढ़-दो बजे भी फोन करता हूं तो कॉल उठाते हैं और जवाब देते हैं। इतने जमीन से जुड़े हैं। उन्हें ज्यादा अनुभव है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed