फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   US Announces Update to a Rule for Calculating Migrant Age Under the Child Status Protection Act

अमेरिका : ‘ड्रीमर्स’ के लिए नीति में बदलाव, भारतीयों को फायदा

Thu, 16 Feb 2023 08:10 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन। Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Thu, 16 Feb 2023 08:10 AM IST
सार

अमेरिका में परिवार द्वारा प्रायोजित या रोजगार-आधारित वीजा के लिए अपने माता-पिता की स्वीकृत अर्जी के आधार पर वैध स्थायी निवासी का दर्जा प्राप्त करने के लिए आवेदक की आयु 21 वर्ष से कम होनी चाहिए।

विज्ञापन
US Announces Update to a Rule for Calculating Migrant Age Under the Child Status Protection Act
अमेरिकी वीजा - फोटो : PTI

विस्तार

राष्ट्रपति जो बाइडन प्रशासन ने ‘चाइल्ड स्टेटस प्रोटेक्शन एक्ट’ (ड्रीमर्स यानी सीएसएपीए) के तहत कुछ स्थितियों में किसी प्रवासी की आयु की गणना के लिए नीति संबंधी एक नियमावली के अद्यतन (अपडेट) की घोषणा की है। इसके तहत उन हजारों लोगों को वीजा हासिल करने में मदद मिलेगी जो बचपन में माता-पिता के सात अमेरिका आकर बसे हैं।
विज्ञापन


यह कदम भले ही छोटा है, लेकिन इसे उन लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए एक अहम कदम के तौर पर देखा जा रहा है, जिनकी वीजा हासिल करने की आयु सीमा निकल गई है। अमेरिका में परिवार द्वारा प्रायोजित या रोजगार-आधारित वीजा के लिए अपने माता-पिता की स्वीकृत अर्जी के आधार पर वैध स्थायी निवासी का दर्जा प्राप्त करने के लिए आवेदक की आयु 21 वर्ष से कम होनी चाहिए। यदि आव्रजन की प्रक्रिया के दौरान आवेदक 21 वर्ष का हो जाता है, यानी अगर उसकी आयु निर्धारित उम्र से अधिक हो जाती है, तो वह माता-पिता की अर्जी के आधार पर उनके साथ रहने का आम तौर पर हकदार नहीं रहता है। बाइडन प्रशासन के नए दिशा-निर्देश के तहत सीएसपीए के लिए इन प्रवासियों की आयु की गणना के मकसद से ‘फाइनल एक्शन डेट चार्ट’ के बजाय ‘डेट्स ऑफ फाइलिंग चार्ट’ का इस्तेमाल करेगी। अमेरिकी कांग्रेस की सदस्य देबोराह रॉस ने एक ट्वीट में कहा- मैं इसके लिए आभारी यूएससीआईएस की हूं। 
विज्ञापन


लंबे समय से किया गया अनुरोध
निर्धारित आयु बीत जाने के कारण परेशानियों का सामना कर रहे करीब दो लाख लोगों का नेतृत्व करने वाले दीप पटेल ने कहा, यूएससीआईएस ने आधिकारिक रूप से वह नीतिगत बदलाव किया, जिसका हम लंबे समय से अनुरोध कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एच-1 बी : वीजा छूट अवधि बढ़ाने की मांग
वाशिंगटन। भारतीय-अमेरिकी प्रौद्योगिकी उद्यमी व अकादमिक ने कहा है कि हाल ही में तकनीकी उद्योग में पेशेवरों की बड़े पैमाने पर आवक एच-1 बी वीजाधारकों के लिए एक बुरे सपने जैसी हो गई है। उन्हें 60 दिन की अवधि में पुरानी नौकरी छूटने पर नई नौकरी ढूंढना होता है, जो न मिलने पर उद्यमियों ने मांग की है कि इसके लिए वीजा अवधि की सीमा में छूट बढ़ाकर छह माह की जानी चाहिए।


‘ड्रीमर्स’ कौन हैं, जिन्हें नए कानून से फायदा
अमेरिकन ड्रीम एंड प्रॉमिस एक्ट’ से लगभग एक करोड़ 10 लाख ऐसे अाप्रवासियों को अमेरिका की नागरिकता मिल सकती है, जिनके पास वैध दस्तावेज नहीं हैं। इन्हें ही अमेरिका में ‘ड्रीमर्स’ कहा जाता है। यानी ऐसे अप्रत्यक्ष अाप्रवासी, जो माता-पिता के साथ बचपन में अमेरिका आए, पर दस्तावेज न होने से इन्हें कानूनी निगरानी में रहना होता है। इन्हें वापस इनके देश भेजने की बात भी होती रहती है, इनमें 5 लाख से अधिक भारतीय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed