फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Urjit Patel appointed new RBI Governor

महंगाई से निपटने के योद्धा उर्जित पटेल बने आरबीआई गवर्नर

Sun, 21 Aug 2016 12:39 PM IST
ब्यूरो/एजेंसी
ब्यूरो/एजेंसी Updated Sun, 21 Aug 2016 12:39 PM IST
विज्ञापन
Urjit Patel appointed new RBI Governor
उर्जित पटेल

विज्ञापन

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के डिप्टी गवर्नर उर्जित पटेल को अगले गवर्नर के तौर पर नियुक्त किया गया है। इन्हें महंगाई से निपटने के योद्धा के तौर पर जाना जाता है। वह चार सितंबर को रघुराम राजन की जगह लेंगे। पटेल आरबीआई के 24वें गवर्नर होंगे। उनकी नियुक्ति कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता वाली फाइनेंशियल सेक्टर रेगुलेटरी अपाइंटमेंट सर्च कमेटी (एफएसआरएएससी) की सिफारिश के आधार पर हुआ है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 52 वर्षीय पटेल की नियुक्ति आरबीआई गवर्नर के तौर पर की गई है। उन्हें जनवरी 2013 में आरबीआई के डिप्टी गवर्नर के तौर पर नियुक्त किया गया था और इस वर्ष जनवरी में उन्हें सेवा विस्तार दिया गया। वह आरबीआई के गवर्नर बनाए जाने वाले आठवें डिप्टी गवर्नर होंगे।

विज्ञापन


राजन ने महंगाई को काबू करने के लिए जो रणनीति बनाई थी, उसमें पटेल की अहम भूमिका रही। वह मौद्रिक नीति रिपोर्ट तैयार करने वाली आरबीआई की समिति के प्रमुख रहे। यही नीति शीर्ष बैंक में चल रहे मौजूदा सुधारों का आधार बनी। मौद्रिक नीति कमेटी का आधार भी पटेल कमेटी की रिपोर्ट पर बना। अभी बन रही स्वतंत्र मौद्रिक नीति कमेटी के तहत सरकार आरबीआई के लिए महंगाई दर का लक्ष्य तय करेगी। अगर आरबीआई गवर्नर इस लक्ष्य को पाने में विफल रहते हैं तो उन्हें संसद में जवाब देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय रिजर्व बैंक के 24वें गवर्नर बने

Urjit Patel appointed new RBI Governor
रघुराम राजन - फोटो : ANI

गौरतलब है कि यूपीए सरकार में आरबीआई के गवर्नर नियुक्त किए गए रघुराम राजन ने देश में आर्थिक सुधार के लिए कई बड़े कदम उठाए। उनके काम को देखते हुए इस बात की उम्मीद जताई जा रही थी कि उन्हें दूसरा कार्यकाल भी दिया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

राजन के दूसरे कार्यकाल के चर्चाओं के बीच कई अन्य नामों पर सरकार विचार करने लगी जिसमें उर्जित पटेल, एसबीआई की अध्यक्ष अरुंधती भट्टाचार्या समेत कुल दस लोगों के नाम शामिल थे। लेकिन उर्जित पटेल आरबीआई गवर्नर के रूप में सरकार की पहली पसंद बनकर सामने आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed