{"_id":"5af5b4374f1c1be7408b47b5","slug":"uprooting-jinnah-picture-will-give-one-lakh-reward","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘जिन्ना की तस्वीर उखाड़कर लाने वाले को देंगे एक लाख का इनाम’","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
‘जिन्ना की तस्वीर उखाड़कर लाने वाले को देंगे एक लाख का इनाम’
अमर उजाला ब्यूरो, गजरौला (अमरोहा)
Updated Fri, 11 May 2018 08:48 PM IST
विज्ञापन
मोहम्मद अली जिन्ना
- फोटो : BBC
विश्व हिंदू पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह पंवार ने एएमयू अलीगढ़ से जिन्ना की तस्वीर उखाड़कर लाने वाले को एक लाख रुपये इनाम देने का एलान किया है। शुक्रवार को आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में धर्मेंद्र पंवार ने कहा कि आज हिंदू समाज का पतन करने की साजिश रची जा रही है। संस्कृति पर कुठाराघात किया जा रहा है। हिंदुओं के अधिकारों की रक्षा करने के लिए कोई विकल्प नही है। यही वजह है कि आज हिंदू पर्सनल लॉ बोर्ड की जरूरत पड़ी है।
विश्व हिंदू पर्सनल लॉ बोर्ड का गठन हिंदुओं के अधिकारों की रक्षा के लिया किया गया। उन्होंने कहा कि हमारा मकसद देश के हिंदुओं को एक मंच पर लाना है ताकि हिंदू समाज जातिगत बंधनों से ऊपर उठकर एकजुट हों। हिंदू समाज कानूनी जानकारी के अभाव में पिछड़ता जा रहा है ।