फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Uproar over video made on Laddu Prasadam, BJP leader demands filing of case against YouTube channel

आंध्र प्रदेश: लड्डू प्रसादम पर बने वीडियो पर बवाल, भाजपा नेता ने की यूट्यूब चैनल पर मुकदमा दर्ज करने की मांग

Thu, 26 Sep 2024 05:06 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती Published by: बशु जैन Updated Thu, 26 Sep 2024 05:06 PM IST
सार

तिरुपति लड्डू प्रसादम को लेकर छिड़े विवाद के बीच यूट्यूब चैनल पारिथबंगल ने लाडू पावंगल शीर्षक से एक वीडियो जारी किया था। इस वीडियो में लड्डू में चर्बी और मछली का तेल मिलाने को लेकर टिप्पणी की गई थी।

विज्ञापन
Uproar over video made on Laddu Prasadam, BJP leader demands filing of case against YouTube channel
तिरुपति मंदिर के प्रसाद को लेकर हुआ विवाद - फोटो : पीटीआई

विस्तार

आंध्र प्रदेश में तिरुपति के लड्डू प्रसादम को लेकर वायरल वीडियो पर बवाल मच गया है। तमिलनाडु के भाजपा नेता ने आंध्र प्रदेश के डीजीपी को पत्र लिखकर यूट्यूब चैनल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। 

विज्ञापन


तिरुपति लड्डू प्रसादम को लेकर छिड़े विवाद के बीच यूट्यूब चैनल पारिथबंगल ने लाडू पावंगल शीर्षक से एक वीडियो जारी किया था। इस वीडियो में लड्डू में चर्बी और मछली का तेल मिलाने को लेकर टिप्पणी की गई थी। तमिलनाडु के भाजपा नेता अमर प्रसाद रेड्डी ने इसे लेकर आंध्र प्रदेश के डीजीपी को पत्र लिखा है। 
विज्ञापन

 



एक्स पर पोस्ट में अमर प्रसाद रेड्डी ने कहा कि भाजपा राज्य समन्वयक के अनुमोदन के बाद मैनें आंध्र प्रदेश के डीजीपी को एक औपचारिक शिकायत सौंपी है। इसमें लाडू पावंगल शीर्षक वाले आपत्तिजनक वीडियो के लिए पारिथबंगल यूट्यूब चैनल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है। 




उन्होंने कहा कि भले ही चैनल ने वीडियो हटा लिया है, लेकिन यह वीडियो हिंदुओं की भावनाओं का अपमान करता है, बल्कि समुदायों के बीच दुश्मनी फैलाने और संभावित कानून-व्यवस्था के मुद्दों को भड़काने का भी प्रयास करता है। साथ ही वीडियो में मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण को बदनाम करने का प्रयास किया गया है।  उन्होंने कहा कि नफरत और मानहानि की ऐसी प्रथाओं की निंदा की जानी चाहिए और सांप्रदायिक सद्भाव और सम्मान को बनाए रखा जाए। उन्होंने आंध्र प्रदेश के डीजीपी से मामले में मुकदमा दर्ज करने की मांग की। 

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने 18 सितंबर को आरोप लगाया कि वाईएस जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली राज्य की पूर्ववर्ती सरकार के शासन में तिरुपति मंदिर में प्रसाद के लिए बनाए जाने वाले लड्डुओं में खराब गुणवत्ता वाले घी का इस्तेमाल किया गया था, जिसमें जानवरों की चर्बी मिली हुई थी। नायडू ने बाद में मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल के गठन की घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed