Karnataka: शिगगांव में ठेकेदार की निर्मम हत्या के बाद हंगामा, परिजनों ने आरोपी के घर को किया आग के हवाले
शिगगांव में एक स्थानीय ठेकेदार की हत्या से गुस्साएं परिजनों ने आरोपी के घर को कथित तौर पर आग के हवाले कर दिया। इस आगजनी में किसी के हताहत की खबर नहीं है। मंगलावर को ठेकेदार की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी।
विस्तार
कर्नाटक के हावेरी जिले के शिगगांव में एक स्थानीय ठेकेदार शिवनंद कुन्नूर की हत्या के बाद, उनके परिवार के सदस्यों ने कथित रूप से मुख्य आरोपी के घर को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आगजनी में कोई हताहत नहीं हुआ क्योंकि उस वक्त घर पर कोई मौजूद नहीं था।
ये भी पढ़ें: Tripura: 'त्रिपुरा की भौगोलिक स्थिति का फायदा उठा रहे ड्रग तस्कर', CM साहा ने नशा तस्करी के लिए इस देश को घेरा
क्या था मामला?
बता दें कि 40 वर्षीय ठेकेदार शिवानंद कुन्नूर की मंगलवार को दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। उनपर तब हमला किया गया, जब वह शिगगांव के बाहरी इलाके से भोजन कर घर लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि लोहे की छड़ों, छुरों और तलवारों से लैस हमलावरों ने बार-बार उनकी गर्दन और सिर पर हमला किया था। हत्या का एक वीडियो भी सामने आया है, जो मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने रिकॉर्ड किया था और अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। शिगगांव पुलिस थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। प्राथमिकी में नागराज सावदट्टी को मुख्य आरोपी और हनुमंथा, अशरफ, सुदीप और सुरेश को सह-आरोपी बताया गया है।
पीड़ित के परिवार ने आरोपी के घर पर लगाई आग
बुधवार सुबह कुन्नूर के परिवार ने कथित तौर पर नागराज के घर पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। पुलिस ने बताया कि आग से घर को भारी नुकसान हुआ है, लेकिन घर खाली होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.