फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   update on kulbhushan jadhav death sentence

कुलभूषण को फांसीः संसद में तल्खी तो पाकिस्तान दूतावास के बाहर प्रदर्शन

Tue, 11 Apr 2017 12:04 PM IST
amarujala.com- presented by: रोहित मिश्र
amarujala.com- presented by: रोहित मिश्र Updated Tue, 11 Apr 2017 12:04 PM IST
विज्ञापन
update on kulbhushan jadhav death sentence
नई दिल्ली कुलभूषण जाधव को सजा-ए-मौत - फोटो : self

पाकिस्तान में भारत के जासूस कुलभूषण की फांसी घोषित होने के बाद भारत और पाकिस्तान दोनों ही तरफ से प्रतिक्रियाएं आईं हैं। इस मामले में दिल्ली स्थित पाकिस्तानी दूतावास के बाहर प्रदर्शन की खबरें आ रही हैं। 

विज्ञापन


पाकिस्तान में जासूसी के आरोप में कुलभूषण जाधव को फांसी की सजा के ऐलान के बाद दोनों तरफ से राजनीतिक बयान आ रहे हैं। मामला किस स्तर के तनाव का है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि भारत में पाकिस्तान के राजदूत अब्दुल बासित इस मामले में कुछ भी कहने से बचते हुए दिखे। इधर भारत में इस मामले संसद में हंगामा होने के पूरे आसार हैं। कई राजनीतिक दलों ने इस मामले में तीखी प्रतिक्रिया दी है। 
विज्ञापन

ये भी पढ़ें- कांग्रेस बोली- मोदी भले ही PAK शादी में जाएं लेकिन कुलभूषण जैसे मामले बर्दाश्त नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


बंद मिला कुलभूषण का घर

पाकिस्तानी सैन्य अदालत द्वारा भारतीय राष्ट्रीयता के कुलभूषण जाधव को मौत की सजा दिए जाने की खबर आते ही लोग मुंबई में स्थित उनके परिवार के फ्लैट पर पहुंचे मगर वहां पर ताला लगा हुआ था।

बाद में पता चला कि जाधव के परिवार वाले पुणे में रहने लगे हैं और इस यहां इस फ्लैट में कोई नहीं रहता है। जाधव को मौत की सजा सुनाए जाने की खबर आते ही उप नगरीय पवई में स्थित उनके प्लैट पर दर्जनों पुलिस वाले, बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी और स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। हालांकि, हाउसिंग सोसायटी के प्रबंधक समिति सदस्य ने लोगों को बिल्डिंग के अंदर जाने से रोका।
ये भी पढ़ें- कुलभूषण को फांसीः गर्माया भारत तो पाकिस्तान की तमतमाहट नहीं हुई कम

भारत को चेतावनी है कुलभूषण को फांसी

इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तान के रक्षा मंत्री मोहम्मद आसिफ ने कहा कि यह सजा देश के खिलाफ साजिश रचने वालों के लिए एक चेतावनी है। 

पाकिस्तानी सेना ने घोषणा करते हुए कहा कि एक सैन्य अदालत ने जासूसी और देश विरोधी गतिविधियों के आरोप में दोषी पाते हुए जाधव को मौत की सजा सुनाई। इस सजा को सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने अपनी मंजूरी दी। इस पर आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ साजिश रचने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा।


आसिफ ने दावा किया कि जाधव को सैन्य अदालत ने सभी कानूनों का पालन करते हुए सजा सुनाई। उन्होंने कहा कि जाधव को दी गई मौत की सजा देश के खिलाफ साजिश रचने वालों के लिए एक चेतावनी है। आसिफ ने कहा कि देश की संप्रभुता के खिलाफ कार्य करने वाले सभी लोगों के खिलाफ पाकिस्तान अपने पास उपलब्ध सभी संविधानिक शक्तियों का प्रयोग करेगा। 

कुलभूषण के मुद्दे पर गर्मायी संसद

इस मुद्दे भारत में संसद भी गर्माने वाली है पाकिस्तान में भारत के नेवी ऑफिसर कुलभूषण जाधव को सुनाई गई मौत की सजा पर राजनीति तेज हो गई है। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर चर्चा के लिए लोकसभा में नोटिस दिया है। कांग्रेस नेता मल्लिकाअर्जुन खड़गे ने कहा कि ऐसे मामले देश बर्दाश्त नहीं करेगा। भले ही मोदी नवाज शरीफ की बेटी की शादी में जाएं। पूरे विपक्ष को इस मामले से पूरी तरह से दूर रखा गया। 

अभिजीत बोले, लटका दो पाकिस्तानियों को

बॉलीवुड के सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अभिजीत ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया है कि अगर पाकिस्तान में कुलभूषण जाधव की फांसी को नहीं रोका जाता तो भारत में जो भी पाकिस्तानी दिखे उसे भी पेड़ से लटका देना चाहिए। इसके बाद वो बॉलीवुड के लोगों को भी निशाना बनाने से नहीं चूके। उन्होंने अपने ट्वीट में आगे लिखा है कि पाकिस्तानियों में अधिकतर भट्ट या जौहर के यहां दिख जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed