{"_id":"580ce72a4f1c1bd975bc1b2f","slug":"up-punjab-uttarakhand-polls-to-be-held-in-february","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरवरी में यूपी, उत्तराखंड समेत पांच राज्यों में एक साथ होंगे चुनाव","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
फरवरी में यूपी, उत्तराखंड समेत पांच राज्यों में एक साथ होंगे चुनाव
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Sun, 23 Oct 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव एक साथ कराए जाएंगे। ये चुनाव अगले साल फरवरी अथवा मार्च में कराए जा सकते हैं। उम्मीद है कि पांचों राज्यों में चुनाव एक फरवरी को केंद्रीय बजट पेश होने के कुछ ही दिन बाद कराए जाएंगे। विधानसभा चुनाव वाले दो अन्य राज्य हैं गोवा और मणिपुर।
विज्ञापन
चुनाव आयोग के सूत्रों के अनुसार पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में एक चरण में चुनाव होंगे, जबकि उत्तर प्रदेश में चुनाव सात चरणों में कराए जा सकते हैं। दो साल से कुछ अधिक समय पहले हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा ने यूपी में शानदार प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
पार्टी ने प्रदेश की 80 में से 70 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की थी। इस बार वह विधानसभा चुनाव जीत कर 15 साल बाद प्रदेश में सत्ता में आने की पुरजोर कोशिश कर रही है। उधर, सत्ताधारी समाजवादी पार्टी सत्ता अपने पास बनाए रखने की कोशिश में लगी है, जबकि मायावती की पार्टी बसपा से दोनों को जोरदार टक्कर मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
पंजाब में लगातार दो बार सत्ता में काबिज रहने वाले शिरोमणि अकाली दल और भाजपा गठबंधन को एक ओर कांग्रेस तो दूसरी ओर आप से कड़ी टक्कर मिल रही है। उत्तराखंड में सत्ताधारी कांग्रेस को सत्ता विरोधी के साथ ही भाजपा से कड़ी चुनौती मिल रही है। गोवा में फिलहाल भाजपा की सरकार है। पार्टी यहां दूसरी बार चुनाव जीतने की कोशिश में लगी है। यहां भाजपा का मुकाबला कांग्रेस और आप से है। मणिपुर में कांग्रेस दोबारा सत्ता में काबिज होने को पूरा जोर लगा रही है।