फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Up Politics many Congress leaders in state want to leave party and Join samajwadi party

यूपी में कांग्रेस के एक दर्जन नेता 'हाथ' छोड़कर चलाना चाहते हैं 'साइकिल'

Thu, 14 Jan 2021 03:43 AM IST
देव कश्यप अनूप वाजपेयी, नई दिल्ली
अनूप वाजपेयी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 14 Jan 2021 03:43 AM IST
विज्ञापन
Up Politics many Congress leaders in state want to leave party and Join samajwadi party
कांग्रेस और सपा - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की मुश्किलें आने वाले महीनों में बढ़ने जा रही हैं। पार्टी के एक दर्जन से अधिक वरिष्ठ नेता समाजवादी पार्टी में अपना भविष्य तलाश रहे हैं। पार्टी संगठन की नई व्यवस्था में ये नेता खुद को अलग-थलग महसूस कर रहे हैं। वे मान बैठे हैं कि फिलहाल 2022 में भी कांग्रेस, भाजपा को सीधी टक्कर देती नहीं दिख रही है।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि समाजवादी पार्टी इस बार बिना गठबंधन चुनाव में उतरेगी। उसकी निगाह कांग्रेस की उन परंपरागत सीटों और नेताओं पर है जहां भाजपा अपनी पैठ नहीं बना पाई है। ये ऐसी सीट हैं जहां अभी तक चुनावी ध्रुवीकरण, राजनीतिक दलों के रसूख की बजाय व्यक्तिगत दमखम पर होता है। कांग्रेस के ऐसे ही कद्दावर नेता जिनका अपने इलाके में बेहतर जनाधार है सपा के संपर्क में हैं।
विज्ञापन



कांग्रेस से हाल ही सपा में गए एक नेता इसमें उनकी मदद कर रहे हैं। राज्य के एक वरिष्ठ नेता का कहना है राजनीति अब एक ही पार्टी में जीवन खपा देने वाली नहीं रही। उनका कहना है कि पिछले विधान सभा चुनाव में पार्टी ने आखिरी समय में गठबंधन कर लिया जिसका सबसे अधिक नुकसान कांग्रेस को हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले की तुलना में सीटें और कम हो गईं। फिलहाल पार्टी अभी पूरे प्रदेश में जमीन तलाश रही है। अगर टिकट मिल भी जाएगा तो माहौल फिलहाल कांग्रेस के पक्ष में नहीं है। सपा में जाने से सरकार बनने की संभावनाएं हैं या मजबूत विपक्ष की भूमिका रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed