{"_id":"627c4942b21da1186961e817","slug":"up-police-constable-amit-kumar-baliyan-arrest-for-supplying-drugs","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: ड्रग्स सप्लाई के आरोप में यूपी पुलिस का कांस्टेबल गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: ड्रग्स सप्लाई के आरोप में यूपी पुलिस का कांस्टेबल गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी
Thu, 12 May 2022 05:09 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, मुंबई।
एजेंसी, मुंबई।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 12 May 2022 05:09 AM IST
सार
मुंबई पुलिस कांस्टेबल अमित बालियान को अपने साथ मुंबई ले गई। 1.67 करोड़ के ड्रग्स की तस्करी के मामले में उसकी गिरफ्तारी की गई। मादक पदार्थों का तार हापुड़ से जुड़ा होने के बाद से टीमें जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी पुलिस के कांस्टेबल अमित बालियान के हेरोइन तस्करी में संलिप्त होने के मामले में 26 अप्रैल को मुंबई पुलिस ने सिपाही को उसके दोस्त हरमेश कुमार उर्फ महेंद्र सिंह सहित उठाया था। अमित की पोस्टिंग वर्ष 2020 में हापुड़ जिले में हुई थी।
विज्ञापन
इससे पहले अमित एटा जिले में तैनात था। इस कार्रवाई के बाद अमित को सस्पेंड कर, मामले की जांच सीओ को सौंपी गई थी। 26 अप्रैल को मुंबई पुलिस ने सिपाही अमित व उसके दोस्त को गिरफ्तार कर गुपचुप ढंग से कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन
पुलिस सिपाही को अपने साथ मुंबई ले गई। 1.67 करोड़ के ड्रग्स की तस्करी के मामले में उसकी गिरफ्तारी की गई। मादक पदार्थों का तार हापुड़ से जुड़ा होने के बाद से टीमें जांच कर रही हैं, सिपाही अमित के करीबियों की कुंडली को भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
बहरहाल, हापुड़ पुलिस इस बारे में कुछ ज्यादा बताने को तैयार नहीं है, पूरा मामला मुंबई पुलिस से ही जुड़ा होना बताया जा रहा है। हालांकि अमित के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। सीओ वैभव एसएन पांडेय ने बताया कि मुंबई पुलिस ने सिपाही अमित व उसके दोस्त को गिरफ्तार किया था।