फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UP most applicants will join Railway Recruitment Examination

यूपी के सबसे अधिक आवेदक रेलवे की भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे, 26502 पदों के लिए 9.5 लाख उम्मीदवार

Tue, 31 Jul 2018 03:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 31 Jul 2018 03:34 AM IST
विज्ञापन
UP most applicants will join Railway Recruitment Examination

रेलवे भर्ती बोर्ड की सहायक लोको पायलट व तकनीशियन पदों के लिए सबसे अधिक आवेदक उत्तर प्रदेश के है। 26502 पदों के लिए उत्तर प्रदेश से 9.5 लाख आवेदन रेलवे को मिले है। 

विज्ञापन


बिहार की बात करें तो इस राज्य से कुल 9 लाख आवेदन रेलवे को मिला है। राजस्थान की बात करें तो यहां से 4.5 लाख आवेदन इन पदों के लिए आया है। इससे यह भी साफ हो रहा है कि इन प्रदेशों में बोरोजगारी का आलम कितना है। 
विज्ञापन

            
रेलवे ने उस आरोप को खारिज किया है जिसमें कहा गया है आवेदकों का परीक्षा केंद्र उनके गृह राज्य से काफी दूर दिया गया है। रेल मंत्रालय ने रेलवे भर्ती बोर्ड परीक्षा में परीक्षा केंद्र संबंधी शिकायतों के कारण गिनवाए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे का कहना है कि उत्तर प्रदेश, बिहार व राजस्थान में सीसीटीवी, फ्रिस्किंग, मेटल डिटेक्टर की सुविधा वाले परीक्षा केंद्रों की संख्या काफी कम है। रेलवे ने इंस्टीट्यूट में परीक्षा केंद्र नहीं बनाया है, इस कारण कई आवेदकों का परीक्षा केंद्र दूर दिया गया है। 

इस परीक्षा के लिए 47 लाख से अधिक अभ्यार्थियों ने आवेदन किया है। इनमें करीब 34 लाख यानी 71 प्रतिशत आवेदकों को दो सौ किलोमीटर के अंदर ही परीक्षा केंद्र दिया गया है। 99 प्रतिशत दिव्यांगों व महिलाओं को 200 किलोमीटर के अंदर परीक्षा केंद्र दिया गया है।       
       
इसी तरह पांच सौ किलोमीटर के अंदर करीब 83 प्रतिशत यानी 40 लाख आवेदकों का परीक्षा केंद्र दिया गया है। महज 17 प्रतिशत आवेदकों को ही पांच सौ किलोमीटर से दूर परीक्षा केंद्र दिया गया है। 


यह भी बताया है कि उत्तर प्रदेश, बिहार व राजस्थान के आवेदकों ने शुरुआत में जो आवेदन किया उन्हें निकट का परीक्षा केंद्र व बाद में आवेदन करने वालों को दूर के केंद्र आवंटित किया गया है। बिहार के लिए रिक्तियों की कुल संख्या 2292 है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed