{"_id":"61392baaf510bb156826bab2","slug":"up-government-pleads-for-early-hearing-in-the-case-of-former-md-of-twitter","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया मामला: यूपी सरकार ने ट्विटर के पूर्व एमडी के मामले में जल्द सुनवाई की लगाई गुहार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सोशल मीडिया मामला: यूपी सरकार ने ट्विटर के पूर्व एमडी के मामले में जल्द सुनवाई की लगाई गुहार
Thu, 09 Sep 2021 03:02 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 09 Sep 2021 03:02 AM IST
सार
- यूपी पुलिस ने ट्विटर इंडिया के पूर्व प्रबंध निदेशक मनीष माहेश्वरी के खिलाफ की थी एफआईआर
- इस मामले में सुनवाई की तारीख अभी तय नहीं
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट से ट्विटर इंडिया के पूर्व प्रबंध निदेशक मनीष माहेश्वरी को जारी एक नोटिस को रद्द करने के कर्नाटक हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ अपनी याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग की।
विज्ञापन
यह मामला एक यूजर द्वारा सोशल नेटवर्किंग साइट पर सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील वीडियो अपलोड करने की जांच से जुड़ा है। जांच के सिलसिले में यूपी पुलिस ने माहेश्वरी को 23 जुलाई को नोटिस जारी करते हुए पूछताछ के लिए व्यक्तिगत तौर पर पेश होने को कहा था।
विज्ञापन
लेकिन कर्नाटक हाईकोर्ट ने इस नोटिस को दुर्भावनापूर्ण करार देते हुए खारिज कर दिया था। यूपी सरकार ने इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी, लेकिन अब तक सुनवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने चीफ जस्टिस एनवी रमण की अध्यक्षता वाली तीन सदायीय पीठ के समक्ष इस मामले का उल्लेख किया। सॉलिसिटर जनरल ने इस मामले में जल्द सुनवाई की मांग पीठ से की। पीठ ने उनके अनुरोध को स्वीकार करते हुए कहा कि इस मामले में सुनवाई की तारीख तय की जाएगी।