फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   up government failed in every aspects of devolopment : kalraj mishra

अखिलेश सरकार हर मोर्चे पर फेल, यूपी का विकास सिर्फ विज्ञापनों में ही दिखता है : कलराज मिश्र

Sun, 11 Dec 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 11 Dec 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
up government failed in every aspects of devolopment : kalraj mishra
कलराज मिश्र

केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री कलराज मिश्र ने कहा कि यूपी में विकास कार्य एकदम ठप हैं, जबकि यहां की कानून-व्यवस्था भी पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। विकास सिर्फ प्रदेश सरकार के विज्ञापनों में ही दिखता है। नोटबंदी पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि बैंक वालों की गड़बड़ियों से भी लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं, जिस पर लगातार निगाह रखी जा रही है। उन्होंने प्रदेश की स्थिति सुधारने के लिए अगली सरकार भाजपा की बनवाने की अपील भी की।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने शनिवार को भाजपा कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा प्रदेश में जो भी निर्माण कार्य कराए गए हैं, उनकी गुणवत्ता बेहद खराब है। इसके लिए उन्होंने उन्नाव की एक सड़क का उदाहरण भी सामने रखा। प्रदेश सरकार महिला सशक्तीकरण की बात करती है, लेकिन हकीकत यह है कि जब हाईवे पर बहिन-बेटियों की इज्जत लूटी जाती है, तो सरकार के एक ही मंत्री को इसमें भी राजनीति दिखती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में सत्तारूढ़ दल के आपसी अंतर्कलह के चलते बड़े नेताओं के सामने मंत्रियों तक का अपमान हो रहा है। प्रशासनिक अधिकारी विकास कार्यों के प्रति न सिर्फ उदासीन हो गए हैं, बल्कि जनता के प्रति उदंड भी हो गए हैं। नेता ही अपराधियों को प्रश्रय दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

साफ-सुथरी अर्थव्यवस्था के लिए नोटबंदी जरूरी

up government failed in every aspects of devolopment : kalraj mishra

केंद्र सरकार की विकास योजनाओं को लागू करने में भी प्रदेश सरकार रुचि नहीं ले रही है। इन्हीं सब मुद्दों को लेकर हमनें परिवर्तन यात्राओं के माध्यम से हर विधानसभा क्षेत्र में जाने का निर्णय लिया। इस अभियान के तहत अब तक सवा करोड़ लोगों से संपर्क कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि मायावती के राज में भी प्रदेश का यही हाल था। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने केंद्र से मिली बाढ़ और सूखा राहत राशि को अभी तक किसानों को नहीं बांटा है। जो राशि बांटी भी है, उसमें पार्टी वगैरह के आधार पर भेद किया है। प्रदेश में कहीं भी धान खरीद केंद्र नहीं चल रहे हैं। गन्ना किसानों का हाल भी खराब है। उच्च शिक्षा आयोग का गठन तक नहीं हुआ है, जिससे 10 हजार खाली पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हो पा रही है। वर्तमान सरकार को बदलने और भाजपा को लाने से ही यूपी में विकास की गंगा बह सकती है।

कलराज मिश्र ने कहा कि नोटबंदी के फैसले से थोड़ी दिक्कतें हो रही हैं, लेकिन साफ-सुथरी अर्थव्यवस्था के लिए यह कष्ट सहना करना पड़ेगा। उन्होंने दिक्कतों के लिए बैंक वालों को भी जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि उन पर लगातार निगाह रखी जा रही है। कई बैंक अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा चुकी है। हालत यह है कि कई जगह पर तो बैंक वाले चार बजे ही ट्रांजेक्शन न होने संबंधी बोर्ड लगा देते हैं।

नोटबंदी पर विपक्ष के अच्छे सुझाव मानने में भी कोई संकोच नहीं

up government failed in every aspects of devolopment : kalraj mishra
राहुल गांधी

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी संसद में खुद के बोलने पर भूचाल आने की बात कहते हैं, लेकिन उन्हें बोलने से रोका किसने है। विपक्ष बहस से भाग रहा है। हमें तो नोटबंदी पर विपक्ष के अच्छे सुझाव मानने में भी कोई संकोच नहीं है। उन्होंने एटीएम से रुपये न निकलने पर आगरा में एक रिटायर्ड अधिकारी के खुदकुशी करने पर दुख भी जताया।

एमएसएमई उद्यमियों को जल्द मिलेगी राहत
कलराज मिश्र ने कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों के लिए सप्ताह में अधिकतम 50 हजार रुपये निकासी की सीमा को भी बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। नोटबंदी के चलते एमएसएमई उद्यमियों को हो रही दिक्कतों पर सरकार ने गंभीरता से विचार किया है।

गेहूं पर आयात शुल्क कम करने के फैसले की समीक्षा
कलराज मिश्र ने कहा कि गेहूं पर आयात शुल्क कम करने के फैसले की समीक्षा की जा रही है। इस साल गेहूं की बोआई पिछले साल के मुकाबले ज्यादा हुई है और मौसम भी अनुकूल रहने की उम्मीद है। इसलिए आयात शुल्क फिर बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है, ताकि किसानों को दिक्कत न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed