फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   UP Exit Poll 2022: Samajwadi Party still hopes to win more than 300 seats, questions raised on exit polls

Uttar Pradesh Exit Poll 2022: समाजवादी पार्टी को अभी भी 300 से ज्यादा सीटें जीतने की उम्मीद, एक्जिट पोल पर उठाए सवाल

Mon, 07 Mar 2022 08:59 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Mon, 07 Mar 2022 08:59 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आईपी सिंह ने अमर उजाला से दावा किया कि 10 मार्च को जब नतीजे आएंगे तब पता चलेगा कि उनकी पार्टी 300 से ज्यादा सीटें जीतने में कामयाब हो गई है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में एक भी वर्ग ऐसा नहीं था जो भाजपा के साथ खड़ा हुआ हो, ऐसे में उसे पूर्ण बहुमत दोबारा मिलने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता...

विज्ञापन
UP Exit Poll 2022: Samajwadi Party still hopes to win more than 300 seats, questions raised on exit polls
अखिलेश यादव - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

विभिन्न चैनलों के एक्जिट पोल में उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार दोबारा बनने की संभावना जताई गई है। विभिन्न चैनलों ने यूपी में भाजपा को 230 से 300 से ज्यादा तक सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। भाजपा के वोट प्रतिशत में भी भारी बढ़ोतरी होने का अनुमान लगाया गया है। लेकिन समाजवादी पार्टी इससे सहमत नहीं है। पार्टी ने एक्जिट पोल्स की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए कहा है कि वह यूपी में 300 से ज्यादा सीटें जीतने में कामयाब रहेगी। सही चुनाव परिणाम के लिए 10 मार्च तक का इंतजार करना चाहिए जब चुनाव नतीजे आएंगे।

विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आईपी सिंह ने अमर उजाला से कहा कि इन चैनलों के एक्जिट पोल विश्वसनीय नहीं हैं। ये एक्जिट पोल एक बार नहीं, बल्कि बार-बार फेल साबित हुए हैं। पश्चिम बंगाल में भी कई चैनलों ने वहां पर भाजपा की सरकार बनने का दावा किया था, लेकिन परिणाम आने पर पता चला की बंगाल में ममता बनर्जी नाम की आंधी चल रही थी। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार के चुनाव पूर्व सर्वे छत्तीसगढ़, हरियाणा और मध्यप्रदेश तक में असफल साबित हुए हैं। इसलिए इस पर विश्वास नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


सपा नेता ने दावा किया कि 10 मार्च को जब नतीजे आएंगे तब पता चलेगा कि उनकी पार्टी 300 से ज्यादा सीटें जीतने में कामयाब हो गई है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में एक भी वर्ग ऐसा नहीं था जो भाजपा के साथ खड़ा हुआ हो, ऐसे में उसे पूर्ण बहुमत दोबारा मिलने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed