फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   up elelction 2017 : Mayawati made ​​major changes in the Victory plan

'यूपी में हर हाल में सत्ता' के लिए माया ने चला नया दांव, चौंक जाएंगे दूसरे दल

Sat, 25 Jun 2016 03:10 PM IST
शादाब रिजवी/ अमर उजाला, नई दिल्ली
शादाब रिजवी/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 25 Jun 2016 03:10 PM IST
विज्ञापन
up elelction 2017 : Mayawati made major changes in the Victory plan

2017 में यूपी में हर हाल में सत्ता के नारे के तहत बसपा अध्यक्ष मायावती ने नया दांव चला है। उन्होंने अपने मंडल कोर्डिनेटरों को विधानसभा क्षेत्र जिताने का जिम्मा सौंपा है। पार्टी ने बनाए अपने विकट्री प्लान केतहत संगठन  में  बदलाव किया है। एक एक जिले में कई कई मंडल कोर्डिनेटरों को लगा दिया है।

विज्ञापन


बसपा ने अभी तक विधानसभा क्षेत्र अध्यक्षों को पूरी तरह क्षेत्र में लगा रखा था। उनके पर्यवेक्षण के लिए जिलाध्यक्ष को जिम्मा सौंप रखा था। उसके बाद कई जिलों की देखरेख मंडल अध्यक्ष करते थे। अब मायावती ने मंडल अध्यक्षों की तादाद बढ़ाकर एक एक जिले में कई कई को पर्यवेक्षण के लिए लगा दिया है। यानि एक मंडल कोर्डिनेटर को एक से दो विधानसत्रा क्षेत्र में ही रहकर काम करने को कहा है। पार्टी  की तरफ से ऐसा प्रयोग पहली बार किया गया है।
विज्ञापन


पार्टी का प्लान है कि हर विधानसभा क्षेत्र में मंडल कोर्र्डिनेटर, जिलाध्यक्ष, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष, विधानसभा क्षेत्र प्रभारी (प्रत्याशी), सेक्टर कमेटी प्रभारी, बूथ कमेटी अध्यक्ष से राय मशविरा कर काम करेगा। हर माह जोनल कोर्डिनेटर विधानसभावार किए गए काम की समीक्षा करेगा। अगर पार्टी की नीति केमुताबिक तैयारी नहीं मिलती है या फिर मंडल कोर्डिटनेटर की सक्रियता कम मिलती है तब उसको पद से हटाया जाना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसपा ने इसके अलावा अपने थिंकटैंक बामेसफ के लोगों को भी विधानसभा क्षेत्र स्तर पर लगाया है। पार्टी  की सोच है कि हर दिन हर गांव में पार्टी से जुड़े व्यक्ति का संपर्क बना रहना चाहिए। पूरा संगठन इस बात पर ज्यादा जोर देगा कि पार्टी की नीतियों से प्रभावित कोई भी मर्द या औरत ऐेसा न रहे जिसकी वोट न बनी हो। संगठन पार्टी  से जुड़े  आम आदमी को सह भी समझाएगा कि वह चुनावी बातों को लेकर बहस न करें, विवाद और झगड़े से बचे। सिर्फ  शांत रहकर मतदान वाले दिन वोट करें। 

Published By Rahul Sankrityayan

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed