फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UP Elections 2022 Asaduddin Owaisi targets up government said people will remember the management of corona and vote against yogi adityanath

UP Elections 2022: ओवैसी बोले- कोरोना से निपटने के योगी सरकार के तरीके को लोग याद रखेंगे, जनता उनके खिलाफ ही वोट करेगी

Mon, 17 Jan 2022 10:22 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 17 Jan 2022 10:22 PM IST
सार

ओवैसी ने हैदराबाद में संवाददाताओं से कहा कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान योगी सरकार लापता रही और जनता को अपने हाल पर छोड़ दिया।

विज्ञापन
UP Elections 2022 Asaduddin Owaisi targets up government said people will remember the management of corona and vote against yogi adityanath
एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान राज्य सरकार के इससे निपटने के तरीके पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने निशाना साधा। ओवैसी ने सोमवार को कहा कि गोरखपुर के लोग इसे याद रखेंगे और प्रदेश के विधानसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ के खिलाफ वोट डालेंगे। भाजपा ने योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर (शहर) विधानसभा सीट से मैदान में उतारा है।

विज्ञापन


ओवैसी ने हैदराबाद में संवाददाताओं से कहा कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान जिस तरह योगी सरकार लापता रही और जनता को अपने हाल पर छोड़ दिया। उत्तर प्रदेश और गोरखपुर में भी शव नदी में तैर रहे थे। मुझे उम्मीद है कि गोरखपुर के लोग इसे याद रखेंगे और योगी आदित्यनाथ के खिलाफ उचित फैसला लेंगे।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश विधानसभ चुनाव के लिए उनकी पार्टी एआईएमआईएम की तैयारियों से जुड़े सवाल पर हैदराबाद से सांसद ओवैसी ने कहा कि वे पूरी तरह से चुनाव लड़ने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि वह निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों और नियमों का अनुपालन कर रैलियां आयोजित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


8 जनवरी को हुआ था चुनावों का एलान
उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में चुनावों की तारीखों का एलान शनिवार (8 जनवरी) को हो गया। उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा सात चरणों में मतदान होंगे। नतीजे 10 मार्च को आएंगे। आयोग ने बताया कि पहले चरण की वोटिंग 10 फरवरी को होगी। दूसरे फेज में 14 फरवरी, तीसरे फेज में 20 फरवरी, चौथे फेज में 23 फरवरी, पांचवें फेज में 27 फरवरी, छठे फेज में तीन मार्च और सातवें फेज में सात मार्च को वोटिंग होगी। 


इस बार प्रदेश में महिला वोटर्स की संख्या 29 फीसदी बढ़ी है, जो पांचों राज्यों में सबसे ज्यादा है। पिछली बार उत्तर प्रदेश में सात चरण में 11 फरवरी से आठ मार्च के बीच मतदान हुआ था और 11 मार्च 2017 को नतीजे घोषित हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed