फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UP election third phase live updates

यूपी चुनाव: दिग्गजों के बोल-वचन, माया बोलीं - 300 सीटें जीतेंगे

Sun, 19 Feb 2017 01:00 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 19 Feb 2017 01:00 PM IST
विज्ञापन
UP election third phase live updates
यूपी विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान जारी है। इस बार 12 जिलों की 69 सीटों पर मतदान हो रहा है। ये जिले सपा का गढ़ माने जाते हैं। इस बार यहां कई दिग्गजों की साख दांव पर है। देखना दिलचस्प होगा कि यहां कौन जीतता है। हालांकि वोटिंग के सभी पार्टियों के दिग्गजों ने अपनी-अपनी लहर बताई और बहुमत से सरकार बनने की बात कही। 
विज्ञापन


सबसे पहले सुबह साढ़े बजे वोट करने पहुंची लखनऊ कैंट से बीजेपी उम्मीदवार रीता बहुगुणा जोशी। वोट डालने के बाद जोशी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव की मार्मिक अपील ये बताती है कि अपर्णा चुनाव हार रही हैं। बता दें कि रीता बहुगुणा जोशी सपा उम्मीदवार और मुलायम परिवार की बहू अपर्णा यादव के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं। 
विज्ञापन

अखिलेश बोले - कांग्रेस के साथ सपा बनाएगी सरकार

UP election third phase live updates
अखिलेश यादव और राहुल गांधी
सीएम अखिलेश यादव सुबह 10 बजे के करीब वोट डालने पहुंचे। वोट के बाद अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने भी अपनी पार्टी की जीत का दावा किया औऱ कहा कि यूपी में सपा की तीसरी बार सरकार बनेगी। कांग्रेस के साथ मिलकर सपा की सरकार बनेगी। अखिलेश ने कहा कि पहले दो चरणों की तरह तीसरे चरण में भी सपा आगे है। 
 

माया बोलीं- बसपा जीतेगी 300 सीटें

UP election third phase live updates
मायावती - फोटो : amar ujala
बसपा सुप्रीमो मायावती सुबह करीब 9 बजे लखनऊ के बूथ नंबर 251 पर अपना वोट डालने पहुंची। वोट डालने के बाद उन्होंने बसपा की भारी बहुमत से जीत का दावा किया। मायावती ने कहा कि पहले और दूसरे फेज की तरह तीसरे फेज में भी बसपा के लिए भारी वोटिंग हो रही है। बसपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। मायावती ने दावा किया कि बसपा कम से कम 300 सीटें जीतने जा रही है। 
 

राजनाथ बोले- यूपी में भाजपा बनाएगी सरकार

UP election third phase live updates
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह
गृृहमंत्री राजनाथ सिंह सुबह 10 बजे अपना वोट डालने लखनऊ पहुंचे। वोट डालने के बाद राजनाथ सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यूपी में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।  
  इसके साथ ही राजनाथ ने यूपी के मतदाताओं से भी वोट डालने की अपील की। 

यूपी में बीजेपी की लहर- पंकज

UP election third phase live updates
पंकज स‌िंह - फोटो : अमर उजाला
गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बेटे और नोए़डा से भाजपा उम्मीदवार पंकज सिंह ने भी लखनऊ में अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद पंकज ने भाजपा की जीत का दावा करते हुए कहा कि यूपी में भाजपा की लहर है। बसपा और सपा तो दूसरे, तीसरे नंबर के लिए (चुनाव) लड़ रही हैं। 

 

सपा-कांग्रेस की होगी ऐतिहासिक जीत- प्रतीक यादव

UP election third phase live updates
हाल ही में करोड़ों की लैंबरगिनी के लिए चुनावी माहौल गरमाने वाले मुलायम के बेटे प्रतीक यादव ने लखनऊ में अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद प्रतीक यादव ने कहा कि पार्टी में कोई विरोधाभास नहीं हैं। प्रतीक ने दावा किया कि सपा और कांग्रेस गठबंधन की ऐतिहासिक जीत होगी। 
 

सपा अकेले बनाएगी सरकार - मुलायम सिंह

UP election third phase live updates
मुलायम ‌सिंह यादव - फोटो : amar ujala
मुलायम सिंह यादव करीब 12 बजे अपना वोट डालने सैफई पहुंचे। उनके साथ पत्नी साधना और बहु अपर्णा यादव भी थीं। वोट डालने के बाद मुलायम सिंह यादव ने कहा कि अकेले समाजवादी पार्टी यूपी में सरकार बनाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि शिवपाल की भी भारी बहुमत से जीत होगी। 

 

हर ओर से सपा की पॉजिटिव रिपोर्ट - डिंपल यादव

UP election third phase live updates
डिंपल यादव
अखिलेश यादव की पत्नी और कन्नौज से सांसद डिंपल यादव भी वोट डालने सैफई पहुंची। वोट के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि हर ओर से पॉजिटिव रिपोर्ट्स आ रही हैंं, उन्हें विश्वास है कि सपा की ही पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed