{"_id":"622a07f01f86bd63582b90ca","slug":"up-election-result-aimim-chief-asaduddin-owaisi-said-all-political-parties-trying-to-hide-their-defeat-by-raising-evm-issues","type":"story","status":"publish","title_hn":"Up election Result: ओवैशी ने कहा- हार छिपाने के लिए ईवीएम का मुद्दा उठा रहे राजनीतिक दल, लोगों के दिमाग में चिप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Up election Result: ओवैशी ने कहा- हार छिपाने के लिए ईवीएम का मुद्दा उठा रहे राजनीतिक दल, लोगों के दिमाग में चिप
Thu, 10 Mar 2022 07:45 PM IST
Jeet Kumar
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 10 Mar 2022 07:45 PM IST
सार
ओवैशी ने एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्षों, कार्यकर्ताओं, सदस्यों और जनता को धन्यवाद दिया। साथ ही कहा कि हमने काफी प्रयास किए, लेकिन परिणाम हमारी उम्मीदों के अनुरूप नहीं आए।
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी
- फोटो : ANI
विस्तार
उत्तर प्रदेश में पांच चरणों में हुए चुनावों के परिणाम आ चुके हैं। भाजपा ने अब तक यूपी में 270 सीटों पर भाजपा ने बढ़त बना ली है। जबकि सपा 128 सीटों पर ही सिमटी दिखाई दे रही है। वहीं अब चुनावों के परिणामों पर ओवैशी का बयान आया है।
विज्ञापन
एआईएमआईएम प्रमुख ओवैसी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यूपी की जनता ने भाजपा को सत्ता देने का फैसला कर लिया है। मैं जनता के फैसले का सम्मान करता हूं। मैं एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्षों, कार्यकर्ताओं, सदस्यों और जनता को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने हमें वोट दिया। हमने काफी प्रयास किए थे, लेकिन परिणाम हमारी उम्मीदों के अनुरूप नहीं आए। हम फिर से कड़ी मेहनत करेंगे।
विज्ञापन
ईवीएम की गलती नहीं है, बल्कि लोगों के दिमाग में चिप
आगे ईवीएम के मामले पर बोलते हुए असैदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि सभी राजनीतिक दल ईवीएम के मुद्दे उठाकर अपनी हार छिपाने की कोशिश कर रहे हैं, यह ईवीएम की गलती नहीं है, बल्कि लोगों के दिमाग में चिप है। हम कल से फिर से काम करना शुरू करेंगे और मुझे विश्वास है कि हम अगली बार बेहतर करेंगे।
विज्ञापन
हमारे हौसले अभी भी बुलंद
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यकों को वोट बैंक के रूप में ही इस्तेमाल किया गया है। लखीमपुर खीरी में भी भाजपा जीती, इसलिए मैं कह रहा हूं कि यह 80-20 की जीत है। यह 80-20 स्थिति वर्षों तक रहेगी। लोगों को यह समझने की जरूरत है कि हमारे हौसले अभी भी बुलंद हैं।
भारत के लोकतंत्र में बसपा की बड़ी भूमिका
मायावती के बारे में सवाल पूछे जाने पर ओवेसी ने जबाव दिया कि बहुजन समाज पार्टी के भंग होने पर यह लोकतंत्र के लिए एक दुखद दिन होगा। भारत के लोकतंत्र में बसपा की बड़ी भूमिका रही है। हमें उम्मीद है कि पार्टी मजबूत होगी। आज का परिणाम निश्चित तौर पर कमजोरी दिखाता है, लेकिन बसपा की जरूरत है।