फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   UP Election: BJP's Cabinet Ministers will hold the command

यूपी के संग्राम में भाजपा उतारेगी इन दिग्गजों की फौज

Mon, 30 May 2016 08:03 AM IST
हिमांशु मिश्र/ अमर उजाला, नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 30 May 2016 08:03 AM IST
विज्ञापन
UP Election: BJP's Cabinet Ministers will hold the command
बड़े केंद्रीय मंत्री संभालेंगे कमान - फोटो : PTI
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा न सिर्फ मुख्यमंत्री पद का चेहरा पेश करेगी, बल्कि आधा दर्जन दिग्गज केंद्रीय नेताओं को अलग-अलग अहम जिम्मेदारी भी सौंपेगी। चेहरा और नेताओं को दी जाने वाली जिम्मेदारी पर मंथन जारी है। जिम्मेदारी दिए जाने के क्रम में एक सुझाव यह भी है कि राज्य को अलग-अलग जोन में बांट कर नेताओं को अलग-अलग प्रभार दिया जाए।
विज्ञापन


इसके अलावा अलग-अलग जोन के लिए स्थानीय मुद्दों के साथ परिस्थितियों के हिसाब से अलग-अलग मुद्दे भी चुने जाएं। जिन नेताओं को जिम्मेदारी दिए जाने पर मंथन चल रहा है, उनमें सरकार में शामिल राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और संगठन के कुछ दिग्गजों के नाम हैं। इसके अलावा यूपी से मंत्रिमंडल में शामिल अन्य नेताओं को भी जिम्मेदारी दी जाएगी।
विज्ञापन

पेश होगा मुख्यमंत्री पद का चेहरा

UP Election: BJP's Cabinet Ministers will hold the command
चुनावी जंग में बीजेपी ने कसी कमर - फोटो : Getty

पार्टी सूत्रों ने बताया कि नेतृत्व राज्य में मुख्यमंत्री पद का चेहरा पेश किए जाने पर सहमत नहीं है, बल्कि इस पर व्यापक मंथन चल रहा है। मुख्य समस्या यह है कि चेहरा पेश किए जाने की स्थिति में किस बिरादरी के नेता को आगे किया जाए। नेतृत्व की इच्छा राज्य के महत्वपूर्ण पदों को अलग-अलग बिरादरी में बांट कर गैरजाटव दलित और गैरयादव पिछड़ी जाति को सीधा संदेश देने की है। इसी रणनीति के पहले पड़ाव में पिछड़ी जाति के केशव प्रसाद मौर्य को राज्य के संगठन की जिम्मेदारी दी गई।

अब नेतृत्व चुनाव अभियान समिति और मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के लिए नाम तय करने से पहले जातीय समीकरण बिठाने में जुटी है। सूत्रों का कहना है कि एक पद ब्राह्मण बिरादरी को दिया जाना तय है। जहां तक केंद्रीय नेताओं जिम्मेदारी दिए जाने का सुझाव है तो इस पर अंतिम फैसला होना बाकी है। लेकिन रणनीतिकारों का मानना है कि बहुत बड़ा राज्य होने के कारण पार्टी नेतृत्व इस सुझाव पर सहमति की मुहर लगा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed